चौथी पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री तुलसीदास मेहता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि ।
चौथी पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री तुलसीदास मेहता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि ।
नसीम रब्बानी
सुधीर मालाकार
वैशाली ! महुआ ,बिहार सरकार के पूर्व वन एवं पर्यावरण व ऊर्जा मंत्री तुलसीदास मेहता की चौथी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । पूर्व मंत्री वरिष्ठ समाजवादी नेता, सहकारिता के जनक स्व. तुलसी दास मेहता की चौथी पुण्यतिथि पर महुआ कोल्ड स्टोर परिवार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित किया। दिवंगत तुलसी दास मेहता राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रधान महासचिव थे।
स्व. तुलसी दास मेहता लगातार 1962 से 2000 तक में 5 बार विधान सभा का प्रतिनिधित्व करने वाले में समाजवादी नेता थे ।वे कोऑपरेटिव कोल्ड स्टोरेज के संस्थापक भी थे। वक्ताओं ने कहा कि स्वभाव से सरल और सहज मेहता ने आजीवन गरीब, दलित और कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए काम किया।
आज उनकी पुण्यतिथि पर शेष स्मृतियों को याद करते हुए लोगों ने उनके पद चिन्ह पर चलने का संकल्प दोहराया ।उपस्थित जनो ने उन्हें भाव पूर्ण श्रद्धांजलि देकर कृतज्ञता प्रकट की।
