May 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली में अपराधियों का तांडव, बीच सड़क पर मार दी जाती है गोली ।

वैशाली में अपराधियों का तांडव, बीच सड़क पर मार दी जाती है गोली ।

(बैंक कर्मी को बीच सड़क पर मारी गोली और अपराधी फरार )

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली! हाजीपुर, बुद्ध और महावीर की धरती वैशाली इन दोनों अपराधियों के मनोबल के कारण रक्त रंजित होता नजर आ रहा है । वैशाली प्रशासन मानो निष्प्राण हो गई हो ।अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ चला है कि चलते राहगीरों को भी सड़क पर दिनदहाड़े गोली मार कर चलते बनते हैं । पुलिस पता लगाने और जांच करने के नाम पर अपना कोरम पूरा कर रही है। पिछले दिन हाजीपुर मुख्यालय में दो जगह पर गोलियों की तर तराहट से पूरा शहर खामोश हो गया । वही फिर एक बार मंगलवार की सुबह अमंगल होती नजर आई ।भारतीय स्टेट बैंक लालगंज के कर्मचारी जिसे दिनदहाड़े करताहा थाना क्षेत्र के धनुषी चांदी गांव में बीच सड़क पर दिनदहाड़े गोली मार दी जाती है और पुलिस बाद में आकर अपराधियों को खोजने निकलती है ।आखिर इस वैशाली प्रशासन को हो क्या गया है? किसी ने मति मार दी है या फिर अक्रमण्य हो गए, जो की वैशाली में अपराधियों का तांडव इस कदर बढ़ गया है। बिहार सरकार के सुशासन बाबू की सरकार में लॉ एंड ऑर्डर इस तरह बिगड़ जाएगी ,जिसकी कल्पना भी लोगों ने नहीं की थी। समय रहते से काबू में नहीं किया गया तो जिले का परिदृश्य भयावह हो जाएगा।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.