महनार में शिक्षा की कुव्यवस्था से नाराज छात्राओं ने जमकर बवाल काटा ।
महनार में शिक्षा की कुव्यवस्था से नाराज छात्राओं ने जमकर बवाल काटा ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली! हाजीपुर ,जिले के महनार बालिका उच्च विद्यालय जहां पर छात्राओं का आक्रोश एक बार फूट पड़ा ।बताते चले की जब से बिहार में अपर सचिव के पद पर के के पाठक का पदार्पण हुआ है ,शिक्षा विभाग में निश्चित तौर पर परिदृश्य बदला हुआ नजर आ रहा है ।जहां शिक्षकों की उपस्थिति शत प्रतिशत हो रही है ,वहीं पर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 75% होने की बात लेकर विद्यालयों में विद्यार्थियों की भीर उमर परी है ।न बैठने की व्यवस्था न पढ़ाई की मुकम्मल इंतजाम। कैसे होगी पढ़ाई, इन प्रश्नों को लेकर महनार बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा शांतिपूर्ण तरीके से हाजीपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया ।जिसे समझा बूझकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने खाली कर दिया था ।जब बालिकाएं अपने वर्ग में वापस जा रही थी ,इस वक्त महिला पुलिस द्वारा एक छात्रा को यह कहते हुए कि यह लड़कियां पढ़ने वाली नहीं है और पिटाई कर दी गई, जिससे वहां उपस्थित सभी छात्राएं भरक गई और प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए सड़क किनारे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की गाड़ी पर ही अपने गुस्से को उतार दिया। ईट ,पत्थर डंटे से गाड़ी के को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे बी ओ साहिबा आक्रोशित होकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उद्दंड छात्राओं के खिलाफ कारवाई करने की धमकी दे डाली । आक्रोशित छात्राएं सड़क पर बैठी थी जिसे स्थानीय अनुमंडल पदाधिकारी छात्राओं को शांत कराते हुए वर्ग को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए तत्पर दिखे।
