भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए आम लोगों से कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के पालन करने की अपील की।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए आम लोगों से कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के पालन करने की अपील की।
रिपोर्ट नसीम रब्बानी हाजीपुर।वैश्विक कोविड महामारी पर पीड़ित परिवार को दिए गए आर्थिक सहायता पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह ने कहा कि भारत के गरीबों, वंचितों सहित सभी नागरिकों के हित चिंतक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वैश्विक कोविड -19 के कहर से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों को भारत सरकार पत्रकार कल्याण योजना के तहत पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दे रही है जिसमें वर्ष 2020 मे 41 पत्रकारों के परिजनों को सहायता राशि दी जा चुकी है। भारत सरकार ने कोरोना वायरस को अधिसूचित आपदा घोषित करते हुए मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए का मुआवजा,कोविड से माता-पिता की जान गंवाने से अनाथ बच्चों को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पी एम केयर फंड फॉर चिल्ड्रेन से वित्तिय सहायता,23 वर्ष की आयु पूरी करने पर दस लाख रुपए, निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था, उच्च शिक्षा के लिए ऋण एवं ऋण के ब्याज का भुगतान पी एम केयर्स फंड से, आयुष्मान भारत योजना के तहत 18 वर्ष की आयु तक पांच लाख रुपए का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, गरीब कल्याण योजना से राशनकार्ड धारकों को अतिरिक्त मुफ्त अनाज पांच किलो प्रति व्यक्ति तथा बिहार सरकार अनाथ बच्चों को 18 वर्ष की उम्र पुरी होने तक बाल सहायता योजना के अंतर्गत पन्द्रह सौ रुपए प्रति महीने देगी।पुरे विश्व में कोरोना से प्रति दस लाख पर मृत्यु दर चार सौ पचपन है वहीं भारत में एनडीए सरकार की संवेदनशीलता के कारण 234 पर रोकने में कामयाब रही है जिसमें अधिक मौत दिल्ली प्रदेश में हुए हैं। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए आम लोगों से कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के पालन करने की अपील की।
