महनार में डेंगू से बचाव के लिए हुआ छिड़काव।
महनार में डेंगू से बचाव के लिए हुआ छिड़काव।
रिपोर्ट अशरफ वैशालवी
महनार वैशाली। जिला में डेंगू का प्रकोप फैलने की खबर से शहरी अपने तथा अपने बच्चों को डेंगू जैसी बिमारी से बचाव के लिए सतर्कता बरतें है और इससे बचने की कोशिश करते भी हैं महनार नगर में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर परिषद महनार कार्यपालक पदाधिकारी जय कुमार ने नगर के विभिन्न वार्डो में फॉगिंग का छिड़काव कराया . कार्यपालक पदाधिकारी जय कुमार ने कहा इन दिनों महनार नगर परिषद क्षेत्र में भी डेंगू का प्रकोप काफी तेजी से फ़ैल रहा है जिसके बाद नगर प्रशासन के तरफ से युद्ध स्तर पर फागिंग कराया जा रहा है डेंगू जैसी बिमारी का रोक थाम जरुरी है इन्होंने कहा कि यह बिमारी मच्छरों से फैलता है इसलिए मच्छरों से बचाव के लिए मच्छर दानी का इस्तेमाल करें और गंदगी कूड़े कचरें वह जमे पानी से दुर रहें।आप पास को साफ रखें
