नयागांव में गैस पाइपलाइन कनेक्शन से चूल्हा जलते ही दौड़ी खुशी की लहर-
नयागांव में गैस पाइपलाइन कनेक्शन से चूल्हा जलते ही दौड़ी खुशी की लहर-
रिपोर्ट गोपाल सहनी
नयागांव(सारण)
नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्तूरीचक गांव में हर घर में गैस पाइपलाइन का कनेक्शन की शुरुआत होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। गैस पाइपलाइन कनेक्शन का विधिवत उद्घाटन छपरा सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह व भाजपा नेता बिनोद सिंह सम्राट के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।इस कार्य को लेकर आप पास के गांवों में खुशी का माहौल बना हुआ है।इस कार्य को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा छपरा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि का भूरी भूरी प्रशंसा किया जा रहा है।वहीं समाजसेवी सह युवा भाजपा नेता डॉ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सांसद रूढ़ि जी के अथक प्रयास के आज शहर का सपना ग्रामीण इलाकों में भी गैस पाइपलाइन के माध्यम से चूल्हा जलाकर पूरा किया जा रहा है जो अति सराहनीय है।वहीं गैस पाइपलाइन का काम गोपालपुर, रसूलपुर, नयागांव, बभनगांवा समेत दर्जनों गांवों तीब्र गति से हो रहा है।
