महनार में आयोजित कैंसर जांच सिविर में 305 लोगों की हुई जांच
महनार में आयोजित कैंसर जांच सिविर में 305 लोगों की हुई जांच
महुआ। रेणु सिंह
महनार के डेढपुरा पंचायत में पंचायत भवन पर मुखिया मधु सिंह और शिवचंद्र जी के सहयोग से कैंसर जांच सिविर का आयोजन किया गया। इस सिविर में 305 लोगों की कैंसर जांच की गई। जिसमें कई लोग कैंसर के संदिग्ध पाए गए।
डॉक्टर अनुराधा ने शिविर में आए ग्रामीणों को गुटखा, तंबाकू और उनसे बने उत्पादों का सेवन ना करने की सलाह दी और इनसे होने वाले गंभीर बीमारियों से बचने के प्रति जागरूक किया और इसके अलावा महिलाओं को स्तन और बच्चेदानी के कैंसर के शुरुआती लक्षण के बारे में जागरूक किया, और डॉक्टर रितेश ने भी ग्रामीणों को पैलेटिव केयर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचने और उसके उपचार के तरीके के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया।
यह शिविर महनार के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कृष्ण कुमार के नेतृत्व में लगाई गई। जिसमें डॉ अनुराधा, डॉ रितेश (पैलेटिव केयर), डॉ खुशबू, डॉ आदित्य, सीएचओ विकास, अनुपम, डाटा एंट्री ऑपरेटर आदित्य प्रियांशु, जीएनएम वंदना, रौशन आरा आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हाजीपुर से आई डॉक्टर खुशबू ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल में 305 लोगों की कैंसर जांच की गई। जिसमें मुंह से संबंधित 10, ब्रेस्ट से संबंधित 03, अन्य 02 लोग कैंसर के संदिग्ध पाए गए। दो खुशबू ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कैंसर जांच सिविर लगाकर संदिग्ध मरीजों की जांच की जाएगी।
