क्विज प्रतियोगिता में बचों ने लहराया परचम बिखेरा अपना जलवा
क्विज प्रतियोगिता में बचों ने लहराया परचम
बिखेरा अपना जलवा
रिपोर्ट । रेणु सिंह
दिघवारा प्रखण्ड के बरूआं पंचायत अंतर्गत मलखाचक गाँव में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने पूरे मनोयोग के साथ भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। न्यू राइफ इंटरनेशनल स्कूल की ओर से बच्चों को स्कॉलरशिप देने की घोषणा विद्यालय प्रबंधन की ओर से की गई।
इस प्रतियोगिता में बरुआ पंचायत के तमाम विद्यालय से लड़के और लडकियों ने भाग लिया इस कार्यक्रम में पहले बच्चों से लिखित परीक्षा ली गई उस लिखित परिक्षा में चार बच्चो ने टॉप किया जिसमें राइफ इंटरनेशनल स्कूल के प्रियांशु कुमार ,सुजल कुमारी ,अंशिका कुमारी और तारकेश्वर सिंह एकेडमी के राजलक्ष्मी कुमारी ने अव्वल स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम के अगले राउण्ड में इन चारों अव्वल स्थान प्राप्त प्रतिभागियों का अलग-अलग चार ग्रुप बनाया गया जिसमें बच्चों से खुले मंच पर सवाल जवाब किया गया, अभिभावक एवं दर्शक भी इन प्रतिभाशाली बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखकर आश्चर्यचकित थे वहीं मंच संचालन कर रहे अश्वनी प्रताप और जज के रूप में उपस्थित डॉक्टर सुमन सिंह और मुन्ना सिंह के लिए निर्णय लेना एक चुनौती पूर्ण कार्य बन गया था।उन्हें यह तय कर पाना मुश्किल हो गया था कि इन चारों ग्रुप में कौन अव्वल है,और अव्वल स्थान किसे दिया जाय। बहरहाल इस चुनौती को स्वीकार करते हुए निर्णायक मंडल ने बहुत गहन रूप से विचार कर अंतिम निर्णय लिया। इस अवसर पर आयोजक मंडल के प्रमुख सदस्य अमरनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जो छात्र असफल हुए उन्हें घबराने की कोई बात नहीं है ।हो सकता है अगले आयोजन विनर वही बने। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सारण जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष,पूर्व सरपंच एवं समाजसेवी श्री ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास के साथ-साथ तार्किक ज्ञान का भी विकास होगा। इस तरह के क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भविष्य में भी होते रहना चाहिए। राजीव प्रताप रूठी जी के सांसद प्रतिनिधि बबलू सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
