गौ तस्कर को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस के हवाले किया ।
गौ तस्कर को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस के हवाले किया ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली जिले के जंदाहा थाना अंतर्गत हाजीपुर समस्तीपुर मुख्य मार्ग के गुरु चौक के पास खोपी मोड पर गौ तस्कर को ग्रामीणों ने घर दबोचा ।तीन आरोपी भागने में सफल रहे ,जबकि एक पुलिस के हवाले कर दिए गए। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि व राष्ट्रीय लोक जनता दल के जिला अध्यक्ष लालदेव राम ने बताया कि चार की संख्या में गौ तस्कर एक ऑटो में लाद कर तस्करी के ख्याल से गाय ले जा रहे थे, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया ।उनके साथ मारपीट भी की, जिसमें मौका का फायदा उठाते हुए तीन भागने में सफल रहे जबकि चौथा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।
श्री राम ने कहा कि मेरा उद्देश्य है समाज में किसी प्रकार की कोई मामला होता है तो कानून लोगों को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए ।जबकि इसके लिए पुलिस प्रशासन बनी हुई है ।मौके पर जंदाहा थाना की पुलिस ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए गौ तस्कर को लेकर चली गई।
