May 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सेवा पखवाड़ा तहत भाजपा चला गरीब बस्तियों की ओर

सेवा पखवाड़ा तहत भाजपा चला गरीब बस्तियों की ओर
महुआ। रेणु सिंह
भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ता गरीब बस्तियों में पहुंचे। उन्होंने बूथ लेवल कमेटी को सशक्त करने और अंतिम मतदाताओं से जुड़ने के लिए जनसंपर्क चलाया।
यह कार्यक्रम यहां महुआ उतरी मंडल के द्वारा मधौल शक्ति केंद्र के दलित एवं महादलित बस्ती में चलाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य के साथ बूथ सशक्तिकरण अभियान भी चलाया। पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता देवी कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष बच्ची मिश्रा, जिला मंत्री बालेश्वर साह, महुआ विधानसभा संयोजक गौड़ीशंकर सिंह, महुआ उतरी मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, चेहराकला मंडल प्रभारी मिथुन चक्रवर्ती उर्फ मिथुन सिंह, महुआ नगर प्रभारी अनिल कुमार, कमलेश कुशवाहा, मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र साह, डां कैलाश ठाकुर, सुनील कुमार चौधरी आदि कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में भाग लिया। बताया गया कि आगामी चुनाव के मद्येनजर पार्टी द्वारा बूथ लेवल कमिटी को सशक्त किया जा रहा है। साथ ही दलित, महादलित बस्तियों में पहुंचकर अंतिम मतदाताओं से जनसंपर्क किया जा रहा है।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.