March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सीएसपी संचालक से दिन दहाड़े लूट रिपोर्ट:-आदित्य कुमार सिंह

सीएसपी संचालक से दिन दहाड़े लूट

रिपोर्ट:-आदित्य कुमार सिंह

 

 

सीवान:- बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है जहां 5 की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक से ₹394000 की बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिले के दरौदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर के समीप शनिचरा बाबा स्थान से 200 मीटर की दूरी पर इस लूट की घटना को अंजाम दिया है। ₹394000 की लूट की घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस के होश उड़ गए और आनन-फानन में पुलिस घटनास्थल पहुंची। जहां थानाध्यक्ष  अजीत कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष महाराजगंज घटना के संबंध मे पीड़ित ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से जानकारी ली। बताया जाता है कि दरौदा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी सरोज कुमार यादव जो निरुआ बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक है, और वह आज महाराजगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से ₹394000 की निकासी कर सीएसपी केंद्र जा रहा था ,कि रास्ते में दो एस्प्लेंडर और एक पैशन प्रो बाइक पर सवार 5 हथियारबंद अपराधियों ने उसे घेर लिया और पिस्टल उसके सीने पर सटा दी ।जिसके बाद सीएसपी संचालक डर कर अपनी जान की भीख मांगने लगा और  रुपयों से भरा बैग हथियारबंद अपराधियों को सौंप दिया। जहां बाद में पिस्टल लहराते हुए हथियारबंद लुटेरे महाराजगंज की तरफ वापस भाग निकले। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.