लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू-राबड़ी एवम तेजस्वी को दी जमानत, राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार
वैशाली !हाजीपुर ,राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी धर्मपत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं वर्तमान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सीबीआई की कोर्ट ने राहत देते हुए जमानत दे दी ।जमानत मिलने पर वैशाली जिला राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर फैल गई ।एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि हम सबों को कोर्ट पर पूरा विश्वास है ,न्याय जरूर होगा। विपक्षियों की दावा चलने वाली नहीं है ।बताते चले की लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को मिली बड़ी राहत देते हुए सीबीआई कोर्ट ने जमानत दे दी।बड़ी खबर लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले से सामने आ रही है। जहां दिल्ली के सीबीआई कोर्ट ने लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को बड़ी राहत दी है। कोर्ट में आज पेशी के दौरान तीनों को 50 हजार के मुचलके पर जमानत को मंजूरी प्रदान कर दी है। मामले में अब अगली सुनवाई 16 नवंबर को होगी।
सीबीआई स्पेशल जज गीतांजलि गोयल की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान लालू प्रसाद के साथ राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव पेशी के लिए पहुंचे थे।
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने लालू एंड फैमिली को समन भेजा था। सीबीआई की दूसरी चार्जशीट पर कोर्ट ने संज्ञान लिया था। इससे पहले CBI ने तेजस्वी यादव, लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत 17 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। जमानत मिलने पर राजद वैशाली जिला अध्यक्ष बैजनाथ सिंह चंद्रवंशी ,पूर्व हाजीपुर प्रत्याशी देव कुमार चौरसिया, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, महुआ विधायक डॉ मुकेश रौशन, महुआ विधान सभा प्रभारी सरफराज एजाज, सुबोध राय, प्रदीप यादव, महुआ राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नसीम रब्बानी, नगर अध्यक्ष श्रीकांत यादव, रणविजय यादव ,मुकेश यादव , संजय पासवान, रामाशंकर यादव ,रमन आज़ाद, मुखिया संजीत राय, मोहम्मद खुर्शीद आलम अनिल गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं व नेताओं ने खुशी का इजहार करते हुए न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त की है।