मिथिलांचल दलित विकास समिति ने आयोजित की बाल संसद प्रशिक्षण ।
मिथिलांचल दलित विकास समिति ने आयोजित की बाल संसद प्रशिक्षण ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
शाहपुर पटोरी ( समस्तीपुर)बिहार दलित विकास समिति के तत्वधान में मिथिलांचल दलित विकास समिति डॉ जोश सभागार में पांच विद्यालयों में गठित बाल संसद के बाल पदाधिकारी के बीच प्रशिक्षण आयोजित की गई। प्रशिक्षण का उद्घाटन शिक्षा विद ए एन डी कॉलेज से सेवानिवृत प्रोफेसर बिंदेश्वर दास ने दीप प्रज्वलित कर की ।इस प्रशिक्षण सत्र की अध्यक्षता संस्था के सचिव नवल भक्त ने की ।
अपने उद्घाटन संबोधन में प्रोफेसर दास ने कहा कि स्कूलों में सरकारी निर्देशानुसार बाल संसद का गठन किया गया ।सरकार का उद्देश्य है की विभिन्न विद्यालयों में अध्यनरत हमारे बच्चे देश एवं समाज के भविष्य हैं एवं कल देश के भाग्य विधाता बनेंगे इसलिए इन्हें प्रारंभ से ही देश की संसदीय प्रणाली की जानकारी बाल संसद के द्वारा दी जानी चाहिए।जब कल देश का भार उनके ऊपर आए तो उनका निर्वहन की जानकारी उसमें पास हो सके। मध्य विद्यालय हसनपुर सूरत के पूर्व प्रधानाध्यापक एवं सेवा निवृत्ति जुवेनाइल कोर्ट के सब जज सूरज नारायण साहनी ने बाल संसद के प्रधानमंत्री ,स्वास्थ्य मंत्री ,कला एवं संस्कृति मंत्री ,कृषि एवं बागवानी मंत्री, कानून मंत्री ,जल एवं संसाधन मंत्री सहित विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारों, जिम्मेवारियों की जानकारी दी। स्कूली बच्चों को अपनी जिम्मेदारी एवं विद्यालयों के प्रबंधन में अपनी भूमिका की जानकारी दी गई।इस कार्यक्रम में जिनकी भागीदारी रही उसमें कन्या मध्य विद्यालय चक सलेम के प्रधानाध्यापक रकटु प्रसाद, यूगल किशोर राम ,जेपी साहब, पिंकी कुमारी ने बच्चों के बीच जानकारी रखी ।प्रशिक्षण सत्र का धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी सरस्वती कुमारी ने की ।
