April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

लालगंज में कृषि महोत्सव का आयोजन

लालगंज में कृषि महोत्सव का आयोजन
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय प्रखंड परिसर स्थित ई किसान भवन लालगंज में निदेशक (प्रसार प्रभाग),कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निदेशानुसार *संकल्प शपथ* के अंतर्गत *कृषि महोत्सव* का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी,नवीन कुमार एवं आत्मा अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस कार्यक्रम में एक लिंक भेजा गया था, जिसके माध्यम से किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रोजेक्टर के जरिए दिखाई गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना मोटे की खेती, प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार जानकारी उपलब्ध करायी गयी। ज्ञातव्य हो कि बिहार के पाँच प्रखंड को स्पीरेशनल प्रखंड के रूप में चयन हुआ है, जिसमें एक लालगंज का नाम भी शामिल है। यह लालगंज के लिए बड़े ही गौरव की बात है। इस अवसर पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, अनिकेत कुमार,सहायक तकनीकी प्रबंधक, डॉ पूजा किशोर, आरती सिंह, नोडल अधिकारी, अमित रंजन, कृषि समन्वयक, राजेश कुमार, सुनील कुमार सिंह ,अरविन्द वर्मा, कन्हैया सिंह, किसान सलाहकार, संजय कुमार चरण, अजय कुमार सिंह,राजेश कुमार,सुधीर कुमार सिंह, पवन कुमार, धर्मेंद्र कुमार,श्रीराम, मुकेश कुमार,जगदेव कुमार, श्रीकांत कुमार, विजय कुमार, संतोष कुमार इत्यादि के अलावा किसान, विपिन पांडेय, अमरेश कुमार, रमेश राय, देवानंद गुप्ता, धर्मेन्द्र गुप्ता इत्यादि सहित बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.