April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

माता -पिता से बढ़कर कोई देव नहीं । अजय कोरोना से मुक्ति के लिए किया गया जागरूक ।

माता -पिता से बढ़कर कोई देव नहीं । अजय

कोरोना से मुक्ति के लिए किया गया जागरूक ।


सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को जन जन पहुंचना हमारी प्राथमिकता ।

मैरवा(सीवान):- प्रखण्ड क्षेत्र के कोड़रा गांव में बाबू राम सिंह सदन के परिसर में मंगलवार को वैश्विक माता -पिता दिवस जदयू नेता दुर्गा प्रताप उर्फ पप्पू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । जिसका मुख्य अतिथि सिवान सांसद पति सह राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहनी के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अजय कुमार सिंह थे ।
सांसद पति सह राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहनी के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि इस दुनिया में माता पिता से बढ़कर कोई देव नहीं है ।उन्होंने कहा कि जीवन का सम्पूर्ण पुण्य माता पिता की सेवा ,सम्मान व आदर में निहित है जो प्रारब्ध को मजबूत कर परलोक में भी स्वर्गीय सुख देता है ।श्री सिंह ने कहा कि जो भी व्यक्ति माता पिता को दुःखित करता है वह आजीवन दुःख का भागी होता है तथा उसका बाल बच्चा भी उसके साथ वैसा ही व्यवहार करता है ।
उन्होंने कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार व चिकित्सकों द्वारा बताए सलाह पर चलते हुए नियमित व्यायाम करने व पौष्टिक आहार लेने का सुझाव दिया । सांसद पति ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचना हमारी व सभी एनडीए नेताओं की प्राथमिकता है ।जदयू नेता दुर्गा प्रताप उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि माता पिता की सेवा से ही जीवन सार्थक होता है तथा अपने संतान में संस्कार का बीज पल्वित होता है जो सभ्य व शिक्षित समाज का निर्माण करता है । कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन नौतन प्रखण्ड के प्रमुख पति सह सांसद प्रतिनिधि राजेश पांडेय ने किया ।इस मौके पर राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय सचिव ललितेश्वर राय , समाजसेवी विजय प्रताप उर्फ मंटू शाही ,समाजसेवी चन्द्रमा सिंह, पीयूष सिंह,
जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष मुरली पटेल , जदयू नेता क्रमशः मोहन राजभर ,असरफ अंसारी ,पीएन सिंह , गुड्डू सिंह , भाजपा नेता शशि वर्णवाल ,कृष्ण कुशवाहा , प्रशांत श्रीवास्तव ,वीरेंद्र कुशवाहा ,डॉ प्रकाश सिंह कुशवाहा ,यूनुस अंसारी , जीरादेई सांसद प्रतिनिधि अनिल सिंह ,बलवंत सिंह , जितेंद्र सिंह , प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय महावीर हिन्दू वाहनी मुन्ना सिंह ,सांसद मनोरंजन कुमार उर्फ पिन्टू श्रीवास्तव ,हरिकांत सिंह ,शिव जी यादव , सुधांशु शेखर उर्फ बब्लू सिंह , कुमार गौरव उर्फ बंटी सिंह ,वार्ड पार्षद संदीप तुरहा ,मनोज जयसवाल , मनोज सिंह ,पूर्व नगर उपाध्यक्ष मदन बैठा , मनोज मांझी , विकास सिंह ,
पूर्व मुखिया मुन्ना कानू , अंकित मिश्र , प्रकाश सिंह आदि ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते तथा मास्क लगाकर कार्यक्रम में भाग लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.