April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

11 हजार बिजली की तार के चपेट में आने से मिस्त्री की मौत, विरोध में घंटो सड़क जाम

11 हजार बिजली की तार के चपेट में आने से मिस्त्री की मौत, विरोध में घंटो सड़क जाम

समस्तीपुर(जकी अहमद)

ज़िले के खानपुर थाना क्षेत्र के शोभन पंचायत के तहत बड़गांव चौक निवासी यदुनंदन सहनी का पुत्र सुरेश सहनी जो राज मिस्त्री का काम करता है आज करीब साढ़े 10 बजे
खानपुर मोड़ के पास काम करने के दौरान 11 हजार बिजली की तार के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वही इस दर्दनाक घटना को लेकर नाराज लोगों ने खानपुर – समस्तीपुर मार्ग को जामकर उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे। इधर जानकारी मिलने पर खानपुर की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.