जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया
जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया
रिपोर्ट :शमशेर अली खान, महनार वैशाली.
वैशाली :सहदेई बुज़ुर्ग अंतर्गत सुलतानपुर पंचायत में सामुदायिक भवन बजरंगबली चौक पर जिला अधिकारी वैशाली के आदेशानुसार जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता माननीय मुखिया श्रीमती जानती देवी के द्वारा किया गया और संचालन शमशेर अली खान ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महनार अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी श्री नीरज कुमार सिन्हा उपस्थित थे। इन्होंने ग्रामीणों को बिहार सरकार के सभी महत्वाकांक्षी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए लाभ लेने के विभिन्न तरीके बतायें। मुखिया जानती देवी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पंचायत के सभी योजनाओं का लाभ दिलाने से सम्बंधित विस्तार से चर्चा की । लाभ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।अंचलाधिकारी श्री रमेश कुमार ने ज़मीन से संबंधित जानकारी विस्तार से दिए। जीविका के बी पी एम श्री रवि रंजन जी ने स्वयं सहायता समूह के दीदी को ऋण लेने एवं अनेक योजना का लाभ लेने से संबंधित विस्तार से जानकारी देते हुए सभी गरीब दीदी को जीविका से जुड़ने के लिए कहा। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, पी एच ई डी के जेई, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, एस जे वाई बी आर पी सोनी कुमारी आदि ने भी अपने- अपने विभाग से संबंधित सारी जानकारी विस्तार से चर्चा करते हुए ग्रामीणों को दियें । पैक्स अध्यक्ष श्री ब्रजेश कुमार राय ने जनता को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों से हर योजना का हर संभव लाभ देने के लिए मांग किया। पूर्व प्रमुख सह मुखिया पति श्री अनिल कुमार राय ने भी जनता को संबोधित किया और सभी महानुभाव पदाधिकारियों से मांग किया कि हमारे पंचायत के जनता गरीब परिवार से हैं इनलोगों को सरकार की हर योजना का लाभ देने का काम करें। इस जन संवाद कार्यक्रम में जनता के कई समस्याओं का निदान और निपटान किया गया।इस कार्यक्रम के बाद स्वच्छता कर्मियों को कूड़ा कचरा उठाव हेतु ठेला , ई – रिक्शा तथा सेफ्टी पोशाक का वितरण किया गया और महनार अनुमंडल पदाधिकारी श्री नीरज कुमार सिन्हा, मुखिया जानती देवी ,अनिल कुमार राय, ब्रजेश कुमार राय, सभी विभागों के पदाधिकारियों आदि द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर कचरा प्रबंधन ठेला को रवाना किया गया। इस मौके पर शमशेर अलीखां, जीविका के सी सी गुड्डी कुमारी,सी एफ रूबी कुमारी, सी एम रुब्बी कुमारी, क्रान्ति कुमारी, प्रियंका कुमारी, सीमा कुमारी, ममता कुमारी, वार्ड सदस्यों में मंटू देवी , अंजू देवी, फूलकुमारी देवी,सईदा खातून, अभिनंदन कुमार, रमेश कुमार, अखिलेश राय,विनोद कुमार राय, आशा देवी, स्वच्छता कर्मियों में कमलेश कुमार राय, विनय कुमार राय, अशोक राम, सुमन राम, पिंटू पासवान, मिथुन पासवान,मंजय पासवान ,लखिन्द्र राय, गुड्डू पासवान,बेबी देवी, पूनम देवी, ज्ञानती देवी,आदि, विभय पासवान निशांत आदि सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
