April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति ,कुलसचिव पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस हो -डॉ मनोज ।

बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति ,कुलसचिव पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस हो -डॉ मनोज ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार

वैशाली,! हाजीपुर ,बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर से नव सम्वद्धता प्राप्त डिग्री महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार सिंह ने बिहार सरकार द्वारा बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव पर फर्जी मुकदमा करने पर घोर आपत्ति जताई है ।उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय कुलपति ,कुल सचिव एवं लोगों पर फर्जी मुकदमा किया गया है ,उसे अभिलंब राज्य सरकार को वापस ले लेना चाहिए ।राज्य सरकार अगर फर्जी मुकदमा वापस नहीं लेती है तो विवश होकर शिक्षक उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे। डॉ मनोज कुमार सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री बिहार सरकार को पत्र लिखकर वस्तु स्थिति से अवगत कराया है।डॉ मनोज ने बताया कि गलत मानसिकता से सरकार मुकदमा दर्ज किया है । लोकतांत्रिक व्यवस्था में खतरे की घंटी है । शिक्षक समूह इसकी घोर निंदा करती है ।जिस तरह से बिहार विश्वविद्यालय में सत्र विलंब से चल रहे थे, उस सत्र को नियमित करना,गेस्ट टीचर की इंटरव्यू आरंभ करवा देना ,चुनौती से कम नहीं था ।ऐसे पदाधिकारी का मनोबल तोड़ने के सिवा और कुछ नहीं है ।मुकदमा में जो आरोप लगाया गया है ,वह आरोप बिल्कुल निराधार लगाया गया है। मुकदमा पर पुनः विचार करते हुए अभिलंब वापस लेने की मांग राज्य सरकार से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.