April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली जिला के 51 वें स्थापना दिवस के पर छात्रों द्वारा प्रभात फेरी रैली निकाली गई।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
वैशाली जिला के 51 वें स्थापना दिवस के पर छात्रों द्वारा प्रभात फेरी रैली निकाली गई।

वैशाली जिला के 51वें स्थापना दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय गोरौल चकव्यास के बाल संसद के बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी एवं साइकिल रैली । साइकिल रैली विद्यालय के पोषक क्षेत्र होते हुए प्रखंड संसाधन केंद्र तक आई जहां से प्रभात फेरी की रैली को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह प्रभात फेरी प्रखंड संसाधन केंद्र गोरौल से निकल कर हरशेर, गोरौल चौक होते हुए प्रखंड सह अंचल मुख्यालय तक आई जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बच्चों को वैशाली जिला के 51वें स्थापना दिवस के संदर्भ में बताया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार एवं राजेश रंजन तथा संचालन बाल संसद की प्रधानमंत्री तनु प्रिया द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.