April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के तत्वधान में चलाया सदस्यता अभियान

युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के तत्वधान में  चलाया सदस्यता अभियान
महुआ। रेणु सिंह
युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के तत्वधान में सदस्यता अभियान कार्यक्रम लालगंज प्रखंड के पकड़ीकंठ पंचायत में चलाई गई l जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों ने आदरणीय श्री चिराग पासवान जी का विजन बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट में समर्पण दिखाते हुए सदस्यता ग्रहण किया l
सदस्यता अभियान कार्यक्रम की अध्यक्षता सुदामा कुमार ने किया वहीं संचालन धर्मेन्द्र कुमार ने किया l
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के युवा प्रदेश महासचिव पवन राज सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के अनेक विशेषताओं को रखते हुए 2024 मे NDA की सरकार बनानी है एवं संगठन को मजबूत करने हेतु हर बूथ 10 यूथ के मिशन को लेकर वैशाली जिले के हर पंचायत में सदस्यता अभियान चलाने का बात करते नजर आए l
वही प्रदेश महासचिव निखिल सिंह ने नीतीश कुमार के सात निश्चय योजना का खंडन करते हुए बताया कि जब राजनीतिक में युवा बढ़ चढकर के हिस्सा लेंगे तभी देश का भला हो सकता है l
वही प्रदेश सचिव सोनू सूद ने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ लेवल तक मजबूत करने में अभी से बूथ कमेटी का तैयारी करना होगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी का विजन बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को सभी जनता के बीच रखना होगा l
कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री चिराग पासवान जी के विजन बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को देखते हुए सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पार्टी का दामन थामा जिसमें मुख्य रूप से सुदामा, राहुल विनय,राजन, कुंदन,दीपक, सुधीर,ओम प्रकाश, मोo अजीम, पुनम देवी,सुलेखा देवी, सत्यानारायण, पार्वती देवी, रंजीत,प्रमिला देवी छठीया देवी के साथ सैकड़ों साथियों ने पार्टी का दामन थामा l
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित युवा प्रदेश सचिव नीरज निराला युवा कोषाअध्यक्ष विशाल कुमार,जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह, युवा प्रखण्ड अध्यक्ष अनिष कुमार, लालजंग मुखिया विजय पासवान, धीरज, कृष्णा, विनय, सुनील, राजन, आकाश, राहुल, सन्नी, चंदन, शिवम, निखिल, मोनू, अभिषेक, नितीश, रोहित, विनोद, साहिल, दीपक, छोटू विनोद, ममता देवी, जोयती देवी, प्रमिला देवी, रीता देवी, रीना देवी, रीता देवी, मिचीया देवी मंजु देवी के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में लोग सदस्यता अभियान से जुड़े l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.