April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सामुदायिक किचन का प्रखण्ड प्रमुख ने किया औचक निरीक्षण

सामुदायिक किचन का प्रखण्ड प्रमुख ने किया औचक निरीक्षण

*निरीक्षण के दौरान दिखे कई खामियां ,लगाई फटकार

*बाल मजदूर से कराया जा रहा था कार्य

विभूतिपुर/समस्तीपुर

प्रखंड के मध्य विद्यालय सिंघिया घाट में चल रहे सामुदायिक किचन का प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर ने औचक निरीक्षण किया जिसमें बाल मजदूरों को सामुदायिक किचन में मजदूरी करते देख भरके एवं संचालक को कड़ी फटकार लगाई। वहीं भोजन कर रहे लोगों से भोजन की गुणवत्ता की जानकारी लिए।उन्होंने बताई की प्रवाशी गरीब लोगों को सूचना के आभाव में लाभ नहीं मील रहा है। जबकि पूरे प्रखंड के गरीब लोगों को इसका लाभ दिया जाना है। जो मात्र एक पंचायत के कुछ लोगों में सिमट कर रह गया है। निरीक्षन केंद्र से संचालक गायब रहने एवं निजी लोगों के हाथ देकर किचेन चलवाने पर नाराजगी जाहिर किया। निरीक्षण की सूचना मिलने पर संचालक अरुण कुमार झा के आने का 1घण्टे तक प्रमुख को इंतजार करना पड़ा । संचालक के द्वारा दिये कार्य संधारण पंजी, क्रय पंजी, उपस्थिति पंजी, लाभुक उपस्थिति पंजी में किसी भी वरीय पदाधिकारी के द्वारा प्रमाणित नहीं किया गया था। भोजन बनाने,भोजन करवाने की व्यवस्था, रखरखाव एवं समुचित व्यक्तियों तक पहुंच के लिए ऊँची प्रचार प्रसार नहीं होने से इसका लाभ सही लोगों तक नहीं पहुंच पाता है।केंद्र पर उपस्थित लोगों को सुधार करने की नसीहत दिया।सामुदायिक किचेन कहां चल रहा है इसकी सूचना नहीं होने के कारण जनता महा विद्यालय से बैरंग वापस आना पड़ा। आम लोगों से मिली जानकारी पर जनता महाविद्यालय से आदर्श मध्य विद्यालय सिंघिया घाट पहुंचकर समुदाय किचन में भोजन कर रहे लोगों से रूबरू होकर गुणवत्ता की जानकारी ली। व्यवस्थापक को कई निर्देश भी दिए। तत्पश्चात भोजन बनाए जाने वाले स्थलों का भी गहन निरीक्षण कर साफ सफाई का निर्देश दिया।भंडार कक्ष में रखे तेल मसाले की गुणवत्ता की भी जायजा लिया। सामुदायिक किचन के कार्यालय नहीं होने, संचालक उपस्थित रहने , संचालक अरुण कुमार झा के द्वारा एक उनके नीजी व्यक्ति संतोष कुमार के हाथों कार्य का संचालन करने, विभिन्न तरह के संधारण पंजियों का अधिकारी के द्वारा सत्यापित नहीं होने, केंद्र पर प्रतिनियुक्त शिक्षकों की उपस्थिति पंजी में अजीत कुमार, नवीन कुमार एवं राकेश कुमार उपस्थिति बनाए जाने के बाद भी किसी भी पदाधिकारी के द्वारा सत्यापित नहीं होने पर उपस्थित शिक्षकों को निर्देशित करते हुए पंजी दुरुस्त करने सहित अन्य कार्य मे सुधार लाने का निर्देश दिया। वहीं निरीक्षण के दौरान बाल मजदूर संजय कुमार झा एवं छोटू कुमार काम करते दिखे। पूछ ताछ करने पर बताया कि हम लोग गरीब परिवार से आते हैं। मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। यहाँ भी मजदूरी करने आये है। जिसमे 100 रुपया का रोज देते है। वही छोटू कुमार ने बताया कि काम करते हैं ओर खाना खाते है। हमे मजदूरी नहीं दी जाती है। केंद्र पर भी विभाग के द्वारा जारी पत्र के अनुसार केंद्र पर पानी की व्यवस्था, मानक के अनुसार भोजन एवं आगजनी से बचाव के लिए कोई भी सामग्री उपलब्ध नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। अपनी गलती स्वीकार करते हुए सीओ आदित्य विक्रम ने जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय कर्मी की उदासीनता एवं तकनीकी गड़बड़ी के कारण प्रखंड प्रमुख को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। इसका सुधार कर सभी निर्गत पत्र प्रखंड प्रमुख के नाम से भेजा जाएगा। वही सामुदायिक किचन चलाने के लिए कोई मीनू विभाग की ओर से नहीं दिया गया है। खिचड़ी चोखा, दाल भात सब्जी दिया जा रहा है।केंद्र स्थानांतरण के लिए पत्र निर्गत किया जा चुका है। निरीक्षण में प्रमुख पति श्याम किशोर कुशवाहा, पूर्व जिला परिषद सदस्य भाजपा नेता कृष्ण देव प्रसाद सिंह, समाजसेवी मनोज कुमार, ओम प्रकाश महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.