April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महानवमी के दिन कन्या पूजन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया

महानवमी के दिन कन्या पूजन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रिपोर्ट राजकमल जयसवाल, महुआ वैशाली

महुआ:-नवयुवक दुर्गा पूजा समिति पुरानी बाजार के द्वारा शारदीय नवरात्र के महानवमी के दिन कन्या पूजन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इससे पूर्व सुबह में मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की गई। समिति द्वारा कुंवारी कन्या को पूजन की गई। जिसमें 251 कन्यायों की पूजा कर प्रसाद ग्रहण कराने के बाद विदाई दी गई। इस दौरान कुंवारी कन्या को चरण धोकर पूजन कर मस्तक पर मंगल तिलक लगाकर जय माता दी का पट्टी एवं चुनरी माथे पर ओढ़ाया गया उसके बाद तत्पश्चात प्रसाद स्वरूप हलवा, पूड़ी,खीर ,चना , मिष्ठान आदि भोजन कराया गया। सभी कन्याओं को दक्षिणा,काॅपी,कलम , पेंसिल, कटर ,रबर चाॅकलेट आदि वितरण किया गया । श्री भगवान चौधरी, मंटू चौधरी, आशीष कुमार बिट्टू, मुकेश सिन्हा, मोहन कुमार, पप्पू ठाकुर, विकाश जायसवाल, अमित पटवा ,शौरव कुमार, विजय गुप्ता, आनंद ठाकुर, साहिल कुमार, सोनू गुप्ता, मोनु कुमार अरविंद कुमार आदि लोग थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.