April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बरहर चौक पर धू-धू कर जल उठा रावण का पुतला ।

बरहर चौक पर धू-धू कर जल उठा रावण का पुतला ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली! महुआ, प्रखंड क्षेत्र के समसपुरा ,बरहर चौक पर विजयादशमी के उपरांत लंका पति रावण का पुतला दहन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। बताते चले की मां दुर्गा पूजा समिति, बरहर चौक के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई थी तथा पूर्ण भक्ति भाव से पूजा अर्चना की गई। विजयदशमी के उपरांत अहंकार ,अनाचार, अत्याचार ,व्यभीचार के प्रतीक रावण का पुतला दहन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।लंका दहन से पहले रावण एवं राम की सेना में भीषण युद्ध का दृश्य प्रदर्शित किया गया। उसके बाद जैसे ही राम ने अपना बाण रावण के ऊपर छोड़ा ,पुतला धू धू कर जलने लगा। रावण पुतला निर्माण स्थानीय बाल कलाकारों द्वारा कई वर्षों से किया जाता है, जिसमें स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग रहता है। रावण पुतला निर्माण में भाग लेने वाले कलाकार में सोहन कुमार, अरुण कुमार ,राजकुमार, विक्रम कुमार, धीरज कुमार, विवेक कुमार, दीपक कुमार, मित्तल ,शिवम, सोनू ,रजनीश एवम दुर्गा पूजा समिति में सहयोगी में विनय कुमार मिश्रा, अजब लाल राय, अजीत कुमार ठाकुर, श्याम बाबू पासवान , यूगल सिंह, पंकज कुमार सिंह ,अनिल कुमार ठाकुर, राम सागर सिंह, कलटु राय, विजय सिंह ,सुरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, भूषण सिंह, प्रमोद सिंह, अवधेश पासवान, पारसमणी, राकेश सिंह सहित सैकड़ो लोग शामिल है।समारोह का मंच संचालन वागिस मिश्रा एवम सुधीर मालाकार ने की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.