शरद पूर्णिमा के चांदपुरा मंगल स्थान पर लगने वाला दो दिवसीय मेले का उद्घाटन मुन्ना कुमार ने फीता काट कर किया।
शरद पूर्णिमा के चांदपुरा मंगल स्थान पर लगने वाला दो दिवसीय मेले का उद्घाटन मुन्ना कुमार ने फीता काट कर किया।
रिपोर्ट :ज़ाहिद वारसी, गोरौल वैशाली.
गोरौल प्रखंड क्षेत्र के चांदपुरा में शरद पूर्णिमा के अवसर लगने बाला दो दिवसीय मीना बाज़ार मेला शनिवार से शुरू हो गया है.
इस अवसर पर मेले का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार ने फीता काटकर किया .
वहीं इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष भगवान सिंह, विकास कुमार, शम्भु नाथ राय, हिमाचल कुमार, अंजनी सिंह, त्रिविक्रम सिंह, वैधनाथ राम, रवि रंजन, रमेश पासवान, अशोक सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
यह मेला जिला का एकलौता ऐसा मेला है जो आश्विन पूर्णिमा यानी कि शरद पूर्णिमा के अवसर पर लगता है. मेला के दौरान पूरे राज्य के अलावे बंगाल,असम,झारखण्ड,उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यो से लोग आते है.
हालांकि यहां पर बाबा मलंग के दर्शन करने के लिये भी श्रद्धालुओं का भीड़ सालो भर लगा रहता है.
दूसरे राज्यो से भी नई गाड़ी खरीद कर लोग इस स्थान पर पूजा करने के लिये आते है और बाबा मलंग का आशीर्वाद लेकर ही लोग गाड़ी का संचालन करते है.
दो दिवसीय लगने वाला मीना बाजार मेला मुग़ल सम्राज्य के समय से ही लगते आ रहा है और आज भी इस मेले के दौरान बड़े धूमधाम से मीणा बाजार लगाया जाता है.
वही इसी चांदपुरा गाँव स्थित मलंग बाबा का इतना ख्याति है की क्षेत्र के अलावे अन्य जगहों के लोगो के लिये यह आस्था का केंद्र है.
क्योंकि इस मलंग स्थान पर जो लोग पूजा अर्चना करने आते है उनका मनोकामना पूर्ण होता है ऐसी मान्यता लोगो मे है.
इस मलंग स्थान पर जो लोग सच्चे मन से मन्नत मानते है,उन्हें बाबा मलंग पूरा करते है.
इस मेला में राज्य के मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, दरभंगा, सीतामढ़ी जैसे शहरों से भी दुकानदरो के अलावे झूला खेल तमाशे बाले भी आते है.साथ ही पूजा करने के लिये श्रद्धालु की भीड़ उमड़ पड़ती है.मेला देखने आने बाले लोगो के लिये रात्रि में नाच गाने के अलावे सांस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है.
