April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

श्रद्धालुओं ने अटूट श्रद्धा के साथ साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हुआ

श्रद्धालुओं ने अटूट श्रद्धा के साथ साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हुआ

रिपोर्ट:- मोहन कुमार सिंह, महुआ

महुआ: महुआ नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार में स्थित महावीर मंदिर में हर मंगलवार की तरह इस मंगलवार को भी संध्या में साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ का अटूट श्रद्धा के साथ किया गया । इस दौरान हनुमान जी के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा। इसके पूर्व मंदिर के पुजारी श्री अनिल तिवारी एवं आचार्य नंदकिशोर झा ने हनुमान जी का विधिवत पूजा अर्चना की । इसके बाद महाआरती किया गया तत्पश्चात भोग प्रसाद वितरण किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण पहुंचे। इस मौके पर विजय गुप्ता, शंकर पटवा, मंटू चौधरी, मोहन सिंह, अजय पैटी, मंटू तिवारी, संतोष कुमार, राज कमल , विकाश कुमार, राजन कुमार, बबिता देवी, मंजू देवी, सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.