अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ का जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ का जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, वैशाली
वैशाली : अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ जिला ईकाई की बैठक हाजीपुर नगर के अम्बेडकर भवन जिला कार्यालय में संघ के जिलाध्यक्ष दीपक राम एवं नगर अध्यक्ष राजीव रावत के संचालन में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे संघ को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ का जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।संघ के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष उपेन्द्र राम, जिला उपाध्यक्ष राजेश मल्लिक, जिला महासचिव अजय कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अशोक राम, जिला मंत्री गुड्डू मल्लिक, मुन्ना राम,जिला कार्यालय सचिव संतोष मुखिया जी, नगर उपाध्यक्ष रंजीत मल्लिक, शम्भू राम, मुन्ना जंगली,नगर सचिव साजन मल्लिक,जयमंती देवी, शीला देवी,आदि पदाधिकारी मनोनीत किया गया।इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष दीपक राम एवं नगर अध्यक्ष राजीव रावत ने संयुक्त रूप से कहा कि सफाई मजदूरो के हक और अधिकार दिलाने को लेकर संघ संकल्पित है इनका शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। संगठन के माध्यम से सफाई कर्मचारियों के शोषण के खिलाफ पूरे जिला में आंदोलन तेज किया जाएगा।संघ के नेताओं ने राज्य सरकार से ठीकेदारी प्रथा को खत्म कर परमामेन्ट बहाली की मांग किया।इस अवसर पर सर्व सम्मति से अनेकों प्रस्ताव पारित किया गया।पारित प्रस्ताव मे हाजीपुर लालगंज,जन्दाहा,महुआ,चेहरा कला,महनार, पातेपुर नगर निकायों में कार्यरत सफाई कामगारों को बिहार सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी देने, सभी सफाई मजदूरो के ईपीएफ कटौती की जांच कराने, रिक्त पदों पर सफाई कर्मियों की स्थाई बहाल करने, सफाई कार्य का ठेका प्रथा समाप्त करने का मांग जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से किया गया।
