बच्चों के जत्था को हरी झंडी दिखाकर विद्यालय से रवाना किया गया है ।
बच्चों के जत्था को हरी झंडी दिखाकर विद्यालय से रवाना किया गया है ।
रिपोर्ट :ज़ाहिद वारसी
वैशाली :स्वतंत्र भारत में बिहार प्रांत के प्रथम विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद वर्मा उर्फ बिंदा बाबू का घर गोरौल प्रखंड में ही स्थित है यह जानकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर के छात्र छात्रा काफी उत्साहित हुए और उनके पैतृक गांव के भ्रमण की योजना बनाई । शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में छात्र छात्राओं का जत्था बैगलेस शनिवार को साइकिल की सवारी से बिंदा बाबू के पैतृक गांव बहादुरपुर उर्फ भुआवलपुर पंचायत के मानपुरा गांव के लिए निकल पड़ती है।
प्रधानाध्यापक विनोद कुमार के द्वारा बच्चों के जत्था को हरी झंडी दिखाकर विद्यालय से रवाना किया गया है । दर्जनों बच्चों का समूह साइकिल पर तिरंगा झंडा लगाकर साइकिल की घंटी बजाते हुए बिहार के प्रथम स्पीकर बिंदेश्वरी प्रसाद वर्मा के गांव की ओर प्रस्थान करते हैं ।
रास्ते में कर्पूरी चौक पर लोदीपुर पंचायत पूर्व सरपंच व समाजसेवी राजकुमार चौधरी और पंचायत समिति सदस्य के द्वारा बच्चों का स्वागत पुष्प वर्षा व तिलक लगाकर किया जाता है । साथ ही इस प्रकार के स्थानीय ऐतिहासिक शैक्षिक भ्रमण पर बच्चो के ले जाने के लिए शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाता है। बच्चों के द्वारा कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की जाती है ।बच्चों का जत्था आगे बढ़ता हुआ मानपुर गांव में प्रथम स्पीकर के घर पहुंचता है। वहां बच्चों का स्वागत स्थानीय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अरविंद कुमार राय एवं ग्रामीण पंकज श्रीवास्तव करते हैं। मुखिया प्रतिनिधि अरविंद कुमार राय के द्वारा सभी बच्चों को प्रथम स्पीकर बिंदेश्वरी प्रसाद वर्मा के संबंध में पूरी जानकारी दी जाती है साथ ही उनके घर के विभिन्न कमरों का अवलोकन भी करवाया जाता है ।उस कमरे को भी दिखाया जाता है जो उनका कार्यालय हुआ करता था। इस संबंध में शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि हमारे आस-पास भी कुछ ऐसी जगह हैं जो ऐतिहासिक है ।
लेकिन जानकारी के अभाव में हम वहां तक नहीं पहुंच पा रहे हैं ।
विद्यालय स्तर पर इस प्रकार के स्थलों की जानकारी ली जा रही है ताकि बच्चो को वहां का भ्रमण करवाया जा सके ।इस शैक्षिक भ्रमण के द्वारा बच्चों को न केवल प्रथम स्पीकर के बारे में जानकारी मिली बल्कि उनके पैतृक आवास और गांव घर को भी देखने समझने का मौका मिला। शैक्षिक परिभ्रमण में शिक्षक सुनील कुमार ठाकुर बाल संसद की प्रधानमंत्री काजल कुमारी, सदस्य सलोनी प्रिया, सुप्रिया ,अनामिका, राजा, सोनाक्षी ,रोहित ,सुजीत, ऋषि, सहित कल्पना ,अर्पण, मौसम, स्वीटी, अनामिका, प्रियंका ,गौरव ,आदर्श, सनोज, अमरजीत, अभिजीत, आयुष, हर्ष राज, सुप्रिया, विनीता एवम अमित सहित दर्जनों बच्चे शामिल थे ।
