April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार खंडेवाल ने गया-कोडरमा-हजारीबाग-बरकाकना रेलखंड का किया विंडो ट्रेलिंग द्वारा निरीक्षण

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार खंडेवाल ने
गया-कोडरमा-हजारीबाग-बरकाकना रेलखंड का किया विंडो ट्रेलिंग द्वारा निरीक्षण

गया, कोडरमा, हजारीबाग टाउन तथा बरकाकाना स्टेशनों पर लिया यात्री सुविधाओं का जायजा

डेमू शेड, गया का भी किया निरीक्षण

एवं गया स्टेशन के पुनिर्विकास से जुड़े कार्याें की समीक्षा की ।

रिपोर्ट नसीम रब्बानी

हाजीपुर: 04.11.2023

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार खंडेलवाल ने आज दिनांक 04.11.2023 को गया-कोडरमा-हजारीबाग-बरकाकाना रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग द्वारा निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक एवं उसके अनुरक्षण सहित रेल संरक्षा से संबंधित अन्य विन्दुओं का जायजा लिया ।

महाप्रबंधक महोदय आज सबसे पहले गया डेमू शेड का निरीक्षण किया । गया डेमू शेड के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मशीनों, उपकरणों सहित उपलब्ध मौजूदा संसाधनों एवं सुविधाओं का जायजा लिया । इसके पश्चात महाप्रबंधक महोदय द्वारा गया जं. के निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने संरक्षा, सुरक्षा, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई की दृष्टि से व्यवस्थाओं का आकलन किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। गया जं. के निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक महोदय ने कार्यरत रेलकर्मियों से मुलाकात कर उनके द्वारा निष्पादित किए जा रहे कार्यों से अवगत हुए । उन्होंने यात्री सुरक्षा एवं संरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कार्यों के बेहतर निष्पादन के लिए रेलकर्मियों को प्रोत्साहित किया ।

महाप्रबंधक महोदय ने गया स्टेशन के पुनर्विकास से संबंधित चल रहे कार्यों की समीक्षा की । इस दौरान उन्होंने गया जं. पर विकसित की जाने वाली विभिन्न यात्री सुविधाओं का जायजा लिया । गया जं. एवं डिपो के निरीक्षण के दौरान पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश गुप्ता व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे ।

तत्पश्चात महाप्रबंधक महोदय द्वारा कोडरमा, हजारीबाग टाउन तथा बरकाकाना स्टेशनों का निरीक्षण किया तथा यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई की दृष्टि से व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के क्रम में आज महाप्रबधक महोदय बनाडाग कोयला साईडिंग का भी जायजा लिया तथा कोल लोडिंग बढ़ाने हेतु एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ चर्चा भी की । निरीक्षण के अंत में महाप्रबंधक महोदय द्वारा सिधवर-सांकी रेल खंड का भी निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के दौरान धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल किशोर सिन्हा व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे ।

(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.