April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नुक्कड़ नाटक के जरिए आग से बचाव की दी जा रही जानकारी

नुक्कड़ नाटक के जरिए आग से बचाव की दी जा रही जानकारी
महुआ। रेणु सिंह
छठ दीपावली त्योहार को देखते हुए पटाखे से लगने वाली आग से बचाव को लेकर नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को आग से बचाव की जानकारी दी जा रही है। यह जागरूकता अभियान अग्निशमन की ओर से चलाया जा रहा है।
शनिवार को महुआ के मरीचा चौक पर नुक्कड़ नाटक के द्वारा लोगों को आग से बचाव की जानकारी दी गई और पटाखे को कैसे फोड़े। इस पर जागरूक किया गया। नाटक के द्वारा लोगों को बताया गया कि ऐसे तो पटाखे खतरनाक है और इससे परहेज करने की जरूरत है। वही बच्चों को अति ज्वलनशील पदार्थ पटाखे से अलग रखने के लिए जागरूक किया गया। इसके बारूद अति ज्वलनशील होते हैं। जिससे आग पकड़ने पर इस पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है। अग्निशमन पदाधिकारी ओंकार नाथ सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम यहां विभिन्न जगह पर चलाए जा रहे हैं। नुक्कड़ नाटक देखने के लिए लोगों की भीड़ हो रही है। खासकर यह नाटक बच्चों को बुलाकर दिखाया जा रहा है। ताकि वे पटाखे से सावधान रहें। नाटक के कलाकार द्वारा ग्रामीण परिवेश में पटाखे से होने वाली परेशानियां और उसके खतरों को बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.