सांस्कृतिक संध्या पर कलाकारों की प्रस्तुति से झूम उठे दर्शक
सांस्कृतिक संध्या पर कलाकारों की प्रस्तुति से झूम उठे दर्शक
महुआ।रेणु सिंह
सांस्कृतिक संध्या पर कलाकारों द्वारा दी गई एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे। यहां तक की महफिल में उपस्थित दर्शक उनके साथ सूर में सूर मिलाकर ठुमके भी लगाने लगे।कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार की रात महुआ हाजीपुर मार्ग अवस्थित फुलवरिया में एक भवन पर की गई थी।
सांस्कृतिक संध्या पर जब कलाकारों ने पुरानी गीतों की प्रस्तुति दी तो श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम देखने के लिए कई पदाधिकारी भी पहुंचे और कलाकारों की प्रस्तुति को सराहा। कार्यक्रम के मौके पर पूर्व मुखिया गौरीशंकर सिंह, महेश सिंह, डॉ महेश चौधरी, डॉ उदय शंकर कुमार, अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी डॉ मनोरंजन कुमार सिंह, सुधीर कुमार ,आफताब आलम, श्याम कुमार, श्याम प्रकाश सिंह, अनिल सिंह, दीपक कुमार प्रकाश कुमार आदि उपस्थित होकर कलाकारों की हौसला अफजाई की। यहां पर कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से न सिर्फ दर्शकों की तालियां बटोरी बल्कि उनका दिल भी मोहा। उन्होंने भक्ति, गजल, पुराने फिल्मी गीत आदि गाकर लोगों को ठहरने के लिए मजबूर कर दिया।
