April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल में उमंग कार्यक्रम में बच्चों ने मचाया

लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल में उमंग कार्यक्रम में बच्चों ने मचाया

धमाल। रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली! पातेपुर, प्रखंड क्षेत्र के बरडीहा गांव स्थित लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल ने अपना वार्षिकोत्सव उमंग कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया । विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक, खेल प्रतियोगिता ,मार्च पास्ट सहित कई गतिविधियों की प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोह लिया। उमंग कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक अनिल किशोर यादव, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट विशाल सिंहा ,वरिष्ठ पत्रकार प्रत्यूष भास्कर ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय के निर्देशक विशुन देव राय, संस्थापक निदेशक राम प्रवेश राय ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर जे आर ए ग्रुप के निदेशक जागेश्वर राय ने वर्तमान परिवेश में शिक्षा के संदर्भ पर प्रकाश डाला। समारोह में लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल गोरौल के निदेशक रत्नेश कुमार ,पूर्व प्रधानाध्यापक रमन आजाद ,जदयू युवा नेता राजकुमार राय ,महुआ नगर परिषद सभापति नवीन चंद्र भारती, उपसभापति रोमी यादव, डॉ रामानंद यादव ,अमित कुमार के अलावे विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र रजक, सीनियर कोऑर्डिनेटर गुलशन कुमार, मिडिल कोऑर्डिनेटर राखी सिंह, जूनियर कोऑर्डिनेटर आशा कुमारी, कुसुम कुमारी, दीपु कुमारी, संदीप कुमार, शैलेंद्र कुमार , ज्योतिरादित्य सिंह, सौरभ कुमार, जयप्रकाश रोशन, रीता कुमारी, नेयाज आलम, यासीर अराफात, मुकेश राय, संजीव झा ,सवीना तमंग, विद्या विश्वकर्मा ,संदीप छेत्री ,सौरभ कुमार, रंजन कुमार,अर्चना वर्मा, प्रमिला शाव ,राबिया हिना ,शशि वाला ,अनिल ,अजीत कुमार झा, सत्येंद्र कुमार सत्तो ,प्रभात कुमार, सचिन रजक ,बीरबल कुमार, अमित कुमार सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही। सर्वप्रथम छात्रों ने मार्च पास्ट किया उसके बाद स्वागत गान प्रस्तुत किए गए, बच्चों द्वारा विभिन्न दौर प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही साथ दीपावली मेला का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.