स्थान्तरित थानाध्यक्ष को किया गया सम्मानित- सहपाठियों ने दी भावभीनी बधाई-
स्थान्तरित थानाध्यक्ष को किया गया सम्मानित-
सहपाठियों ने दी भावभीनी बधाई-
रिपोर्ट :गोपाल सहनी, नयागांव सारण
नयागांव(सारण)नयागांव थाना के थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार के स्थान्तरण होने पर रविवार को थाना परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर नयागांव थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मियों एवं ग्रामीणों ने निवर्तमान शाखा प्रबंधक को फूलमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।इस दौरान एएसआई गीतेश प्रसाद ने कहा कि अपनी कुशल व्यवहार से रविशंकर कुमार ने कभी भी आम जनता को निराश नहीं होने दिया।श्री कुमार ने हमेशा अपनी जिम्मेदारी व कर्त्तव्य के प्रति सजग रहते थे।उनके कुशल प्रबंध क्षमता की ही देन है कि विपरीत परिस्थितियों में भी नयागांव थाना आगे ही बढ़ता रहा। उन्होंने आम जनता को जिस तरह से बेहतर सेवा प्रदान की उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।वहीं स्थान्तरित थानाध्यक्ष ने सभी सहपाठियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी संस्थान से दूसरे नये जगह पर जाना दुखदायी होता है लेकिन जब कोई भी सरकारी सेवक सेवा में आता है तो उसे एक जगह से दूसरे जगह जाना भी पड़ता है उन्होंने अपना प्रभार नये थानाध्यक्ष मोहम्मद जफरुद्दीन को सौंपा है।इस दौरान वर्तमान थानाध्यक्ष ने कहा कि मेरा प्रयास होगा कि निवर्तमान थानाध्यक्ष के दिशा-निर्देशों का अनुसरण करते हुए थाना क्षेत्र के जनता को बेहतर सेवा दे सकूं। इस अवसर पर थानाकर्मी बुझावन पासवान, ओमनाथ कुमार, विकास कुमार,पवन हाजरा, चंद्रिका पासवान,बाली,विशाल कुमार,अरविंद दुबे,घनश्याम प्रसाद सिंह,सोचन राम,उदय कुमार सिंह,मोहम्मद नूरेन आदि समेत दर्जनों स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
