April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भी सांसद संवाद कार्यक्रम के तहत न्योता देने पहुंचे जदयू के कई नेता

भी सांसद संवाद कार्यक्रम के तहत न्योता देने पहुंचे जदयू के कई नेता
महुआ। रेणु सिंह
आगामी 26 नवंबर को पटना में जदयू द्वारा आयोजित भीम संसद संवाद कार्यक्रम को लेकर रविवार को यहां सेंट जॉन्स एकेडमी मानपुरा मैं भी संवाद कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में पहुंचे जदयू के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को उक्त कार्यक्रम पर अधिक से अधिक संख्या में पटना आने का न्योता दिया।
दोनों नेताओं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी दी। साथ ही हो रहे विभिन्न विकास पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के द्वारा किए जा रहे हैं विकास कार्य को जन-जन तक पहुंचाने और उपलब्धियां को बताने को कहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी 26 नवंबर को पटना में आयोजित भीम संवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति देकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने की अपील की। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय, जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल, जिला महासचिव प्रो वेद प्रकाश पटेल, डॉ आसमा परवीन, सुरेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.