April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आंगनवाड़ी सेविकाओ ने अपने मानदेय बढाए जाने सहित पांच सुत्री मांगे मंत्री श्री चौधरी के सामने रखीं।

आंगनवाड़ी सेविकाओ ने अपने मानदेय बढाए जाने सहित पांच सुत्री मांगे मंत्री श्री चौधरी के सामने रखीं।

वैशाली जिले से कौशल किशोर सिंह की रिपोर्ट।

संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों के रक्षार्थ आगामी 26 नवंबर को पटना में आहूत भीम जन संवाद को लेकर आज गोरौल प्रखंड के रुसुलपुर तुर्की पंचायत स्थित डोमा परती परिसर पहुंचे भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी से स्थानीय मुखिया सहित आंगनवाड़ी सेविकाओं ने अपनी समस्याओं से संबधित मांगे रखी। स्थानीय मुखिया सीमा कुमारी ने अपने दिए लिखित आवेदन पत्र में कहा है कि उनकी पंचायत में पंचायत सरकार भवन नहीं है। उनकी मांगो में विशुनपुर बान्दे चौक व रहसा पश्चिमी चौक से पानी निकासी हेतु नाला का निर्माण भी शामिल है। दूसरा ओर आंगनवाड़ी सेविका तथा सहायिकाओं ने अपने मानदेय बढाए जाने सहित पांच सुत्री मांगे मंत्री श्री चौधरी के सामने रखीं। मंत्री श्री चौधरी ने दोनों मामलों का निष्पादन अविलंब किए जाने का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.