April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भाजपा के लोग संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रहें हैं, मंत्री अशोक

भाजपा के लोग संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रहें हैं, मंत्री अशोक

वैशाली जिले से कौशल किशोर सिंह की रिपोर्ट।

आज हमें जागते रहने की जरुरत है नहीं तो हमसे हमारे अधिकार छीने जाएंगे क्योंकि नफरत फैलाने वाले समाज में नफरत फैलाने पर तुलें हैं l आज साम्प्रदायिक ताकतें संविधान पर अभद्र टिप्पणी कर रही है l भाजपा के लोग संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रहें हैं। जिसमें हमारे मौलिक अधिकार सन्निहित है l इसलिए जरुरत है हमें ऐसी ताकतों के विरुद्ध गोलबंद होने और उसे मुंहतोड़ जवाब देने की l केन्द्र सरकार युवाओं को कलम की जगह हाथों में तलवार पकड़ा रही है। आरक्षण के विरुद्ध नाकारात्मक सोंच पैदा करने वाली पार्टीयों से सतर्क रहें l
उक्त बातें सूबे के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कही l श्री चौधरी गोरौल प्रखंड के रुसुलपुर तुर्की पंचायत स्थित डोमा परती परिसर में, जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित भीम जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे l जदयू प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद सिंह उर्फ भगवान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री श्री चौधरी ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए आगे कहा कि जो उनके भविष्य की चिंता करेगा वही उन तक विकास की योजनाएं पहुंचाएगा l इसलिए वे सभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सूबे बिहार के टोले-टोले में जाकर भीम संवाद पहुंचाने का कार्य कर रहें हैं l अत: अपने अधिकार दिलाने वाले संविधान की स्मिता बचाने के लिए सभी आगामी 26 नवम्बर को पटना के वेटनरी कालेज प्रांगण पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथो को मजबूत करें और अधिकार छीनने वाली शक्तियों को करारा जवाब देकर अपनी शक्ति का एहसास कराएंl मौके पर उपस्थित जदयू के प्रांतीय अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि केन्द्र की सरकार धर्म की राजनीति कर रही है, जाति, धर्म का उन्माद फैलाकर अपनी राजनीति की रोटी सेंकना चाहती है,युवाओं को कलम की जगह तलवार पकड़ाना चाहती है इसलिए अपने समाज के लोगों को सचेत रहने की जरुरत है। विधायक सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि क्षेत्र में जल्दी ही बिजली की समस्या दूर होगी l बिजली विभाग के अधिकारियों से बात हो गई है और आवश्यक कार्यवाही भी तय हो गई है l
बताते चलें कि भीम संवाद कार्यक्रम में मंत्री श्री चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा के आगमन से जदयू नेताओें में खासा उत्साह देखा जा रहा था l नेता द्वय को विधायक श्री पटेल,जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र सिंह, जदयू के वरिष्ठ नेता पंकज पटेल,प्रखंड अध्यक्ष श्री सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ व शाल ओढाकर सम्मानित किया गया था। मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता राविन सिंह,नेत्री आसमा परवीन,जदयू प्रखंड अध्यक्ष वैशाली दीपक कुमार,पटेढी बेलसर प्रेमकुमार निषाद,किसान प्रकोष्ठ के त्रिविक्रम कुमार,जदयू नेता सुनिल कुमार सुमन,पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह,सुरेन्द्र राम,रुसुलपुर तुर्की पंचायत की मुखिया सीमा कुमारी, लोदीपुर मुखिया वैद्यनाथ राम,मुखिया प्रतिनिधि बीरेन्द्र कुमार, रामेश्वर भगत,राम किशोर सिंह, रमेशचंद्र साह,जदयू नेता वैद्यनाथ प्रसाद सिंह, बंगाली सिंह, मुन्ना पटेल, विनोद सिंह, अजय कुमार अकेला,मोहम्मद असगर, मोहम्मद अनसार सहित अन्य लोग उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.