पातेपुर के सैदपुर डुमरा एवं मंडई डीह पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित
पातेपुर के सैदपुर डुमरा एवं मंडई डीह पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित
पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के दो अलग अलग पंचायत सैदपुर डुमरा एवं मंडई डीह पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त दोनों पंचायत में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में डीएम एवं एसपी को आना प्रस्तावित था परंतु दोनों ही वरिय पदाधिकारी के किसी कारण नहीं आने से लोगों में निराशा देखी गई। दोनों ही पंचायत में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बीडीओ मनोज कुमार राय, बीपीआरओ रंजन कुमार, सीओ मुन्ना प्रसाद, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शेखर कुमार मधुकर, सीडीपीओ वशु श्री,पशु चिकित्सा पदाधिकारी, स्थानीय पंचायत सचिव के साथ ही सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। सैदपुर डुमरा पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुखिया सिकल देवी, पुर्व मुखिया रामनरेश राय, पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, वार्ड सदस्य ओमप्रकाश सहनी, जितेन्द्र कुमार यादव, मुकेश कुमार, स्थानीय सरपंच,उप मुखिया के साथ ही सभी वार्ड सदस्य आदि के साथ ही भारी संख्या में महिला पुरुष पंचायत के लोग उपस्थित थे। वहीं मंडई डीह पंचायत भवन परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया पार्वती देवी, समाजसेवी रानु सिंह, पुर्व मुखिया महेश्वर प्रसाद सिंह, आदि के साथ ही सभी वार्ड सदस्य एवं भारी संख्या में पंचायत के लोग उपस्थित थे। जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई वहीं पदाधिकारियों के द्वारा लोगों से फीडबैक भी लिया गया।
