माकपा शिष्टमंडल ने मृतक भेड़ पालक के परिजनों से मिलकर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया
माकपा शिष्टमंडल ने मृतक भेड़ पालक के परिजनों से मिलकर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया
विभूतिपुर/समस्तीपुर
माकपा का शिष्टमंडल लोकल सचिव विभूतिपुर उत्तर श्याम किशोर कमल के नेतृव में गुरुवार को मृतक भेड़ पालक के परिजनों से मिलकर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।साथ ही मृतक के पत्नी को विधवा पेंशन,कबीर अंत्योष्टी योजना से लाभ दिलवाने का आश्वासन दिया।पार्टी ने घटना के खिलाफ प्रतिरोध सभा करने का निर्णय लिया।साथ ही फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने की मांग की।शिष्टमंडल में अरविंद कुमार दास,जागेश्वर महतो,कृष्ण मूर्ति,क्रांति कुमार,राम आशीष महतो,दिलीप पांजियार,राम जी महतो,राम बहादुर महतो,मुनेश्वर दास,जयकांत महतो,नथुनी महतो आदि शामिल थे।बता दें कि 31 मई के रात खोकसाहा निवासी भेड़ पालक जय लाल राउत को घेरा डालकर भेड़ सुरक्षा के दौरान अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
