April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

थाना क्षेत्र के भटौलीया गांव में ससुराल बालो की प्रताड़ना से तंग आकर 23 वर्षीय एक विवाहिता ने अपने गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया.

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
थाना क्षेत्र के भटौलीया गांव में ससुराल बालो की प्रताड़ना से तंग आकर 23 वर्षीय एक विवाहिता ने अपने गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया.
बताया गया है कि मृतिका पुतुल कुमारी की शादी 6 वर्ष पूर्व गांव के ही मुकेश राय के साथ हुई थी.
शादी के मात्र तीन वर्ष के बाद ही मृतिका के पति भी गोढ़ीया में हुए सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी.
मृतिका को दो पुत्र भी है एक 5 वर्षीय सत्यम एवं 3 वर्षीय शिवम. दो बच्चे का पालन पोषण की जिम्मेवारी उसी पर थी.
दूसरे तरफ ससुराल बालो ने लगातार मृतिका को सहायता तो नही करता था ऊपर से उसे लगातार प्रताड़ित किया करता था.
कई सालों से प्रताड़ना झेल रहे पुतुल ने अपनी जीवन की जंग हार गई और गले मे फंदा डालकर झूल गयी.
मृतिका के पिता महुआ निवासी लखिन्द्र राय ने बताया कि उसके ससुराल बालो ने मिलकर पहले पुतुल की हत्या कर दी उसके वाद शव के गले मे रस्सा बांधकर लटका दिया है.
सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अखिलेश्वर पासवान ने घटना स्थल पर पहुचकर शव को अपने कब्जे में ले
लिया और पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा.
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि यह हत्या है या आत्महत्या इसकी छानबीन किया जा रहा है. हालांकि अभी तक मृतिका के परिजनों के तरफ से कोई आवेदन थाने में नही दी गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.