दिवाली के अवसर पर विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन ।
दिवाली के अवसर पर विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली !हाजीपुर, जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र में विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा रंगोली, दीप प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इसी कड़ी में जिले के बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत चेचर गांव स्थित इंद्रप्रस्थ स्कूल ऑफ साइंस में रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जूनियर और सीनियर सेक्शन के बच्चे अपने-अपने श्रेणी में हिस्सा लेकर हुनर का प्रदर्शन किया एवं रंगों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को दिखाया ।सभी बच्चे एवं बच्चियों ने बड़ी तन्मयता से अपने-अपने कलाकृतियों में रंग भरकर उन्हें जीवंत बना दिया ।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रतिवर्ष दिवाली के पूर्व इस विद्यालय के बच्चों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस अवसर का बच्चे बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। इस तरह के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बच्चों के द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषय का चयन किया गया जैसे कि चंद्रयान 3 ,आदित्य L1, G20 समिट प्रोटेस्ट ,आवर अर्थ, छठ पूजा प्रदर्शनी ,दीप राष्ट्रीय पक्षी मोर, भगवान गणेश ,वीर हनुमान विषयों पर बच्चों ने कलाकृति बनाई ।जिसमें प्रथम स्थान सात लड़कियां एवं 6 लड़के, द्वितीय स्थान सात लड़के तृतीय स्थान नौ रहे। इस प्रतियोगिता के आयोजन में प्रबंधक रितेश कुमार ,शिक्षक शिक्षिका मनीष कुमार ,सुभाष, रोहित, रवि ,चंदन, शोभित, सुषमा ,अमित ,कंचन, निधि, अंजलि ,नेहा, रानी रही ।बच्चों में प्रियम ,चंदन, गोलू, आनंद ,विवेक, अभिनंदन, आदित्य ,सुमित, सृष्टि, रिद्धिमा चाहत ,रिचा, कशिश ,समर, आदर्श, सत्यम ,निशांत, यस माही, ऋतिक ,शिवम ,रितिका, भावना ,तान्या, मुस्कान ,सूरज, प्रिया, सोनाली, सहभागिता रही। इस अवसर पर बच्चों ने प्रदूषण फ्री दिवाली मानने की शपथ ली । दूसरी तरफ महुआ प्रखंड अंतर्गत सुरतपुर गांव स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में प्राचार्य शंकर कुमार मालाकार के नेतृत्व में विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर अपने कला का प्रदर्शन किया ।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक द्वारा दिवाली मीडियाकर्मी मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया ,जिसमें क्षेत्र के जाने-माने सभी पत्रकार उपस्थित होकर एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं व बधाई दी।
