महुआ के सेंट जॉन्स एकेडमी सहित विभिन्न जगहों पर रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
महुआ के सेंट जॉन्स एकेडमी सहित विभिन्न जगहों पर रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
महुआ, रेणु सिंह
स्कूलों में शुक्रवार को बच्चों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर लोगों का दिल जीत लिया। स्कूली बच्चों द्वारा बनाए गए रंगोली को देख स्कूल प्रशासन भी मंत्र मुग्ध हो गए।
दीपावली के पूर्व धनतेरस पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन यहां जेआरए ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के संट जॉन्स एकेडमी महुआ मानपुरा सहित विभिन्न जगहों पर किया गया। वर्ग प्रथम से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। रंगोली का निरीक्षण स्कूल के निदेशक जागेश्वर राय के द्वारा किया गया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों द्वारा बनाए गए आकर्षक रंगोली देख वे चकित हो गए। बच्चों द्वारा रंगोली के जरिए प्रदूषण, भ्रूण हत्या, महिला प्रताड़ना, बाल विवाह आदि पर कुठाराघात किया गया। स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ हवा और इसके लिए पर्यावरण बचाने पर रंगोली के द्वारा जागरूक किया गया। रंगोली का निरीक्षण करने निदेशक जैसे ही पहुंचे बच्चों की तालियां गूंजने लगी। यह रंगोली के जरिए सामाजिक जागरूकता को उजागर करने के लिए प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने का निदेशक द्वारा घोषणा की गई उधर नेशनल पब्लिक स्कूल कन्हौली में निदेशक विपिन कुमार सिंह, प्राचार्या सोनी सिंह के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाई। यहां आकर्षक रंगोली देख लोक मंत्र मुग्ध हुए।
