April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जन सुराज अभियान द्वारा दिवाली मीडिया मिलन समारोह का भव्य आयोजन।

जन सुराज अभियान द्वारा दिवाली मीडिया मिलन समारोह का भव्य आयोजन।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली !हाजीपुर, जन सुराज अभियान द्वारा रामाशीष चौक स्थित जिला कार्यालय में दिवाली मीडिया मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया ।जिसमें जिले के सभी प्रखंडों एवं मुख्यालयों के जाने-माने सभी इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के साथ-साथ यूट्यूबर पत्रकार ,छायाकार उपस्थित हुए। समारोह में इलेक्ट्रानिक, प्रिंट,ऑनलाइन मीडिया के मुख्य पत्रकार बंधुओं को निमंत्रित किया गया था।इस अवसर पर दिवाली, छठ की बधाइयां दी गई। मुख्य रूप से आज तक, ज़ी न्यूज़, न्यूज़ 18, सहारा समय,ईटीवी, एनडीटीवी,दैनिक हिंदुस्तान, भास्कर समूह, जागरण, आज प्रभात खबर,बिहार मंथन ,एस के के न्यूज के साथ ज़िले के सारे समूह के पत्रकार उपस्थित थे |
जन सुराज अभियान लगातार कार्यों की रोजाना खबर प्रकाशित होती रहे ताकि घर घर तक यह जानकारी पहुंच सके ।इसके लिए यह मिलन समारोह बहुत आवश्यक एवं कारगर सिद्ध हुआ। प्रेस मीडियाकर्मी को त्योहार के उपलक्ष में मिठाई एवम उपहार दी गई । जिले में हो रहे जन सुराज के कार्यक्रम का नियमित रूप से कवरेज एवं प्रचार प्रसार भी हो सके इसको भी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर जन सुराज के वैशाली जिला मुख्य प्रवक्ता डॉ विनय पासवान एवं जिला प्रवक्ता प्रो सुधीर कुमार मालाकार ने उपस्थित मीडियाकर्मी को दिवाली एवम छठ की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में आने के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.