जिलाधिकारी ने किया बसंता- जहानाबाद छठ घाट का निरीक्षण
जिलाधिकारी ने किया बसंता- जहानाबाद छठ घाट का निरीक्षण
रिपोर्ट प्रभंजन कुमारवैशाली
हाजीपुर जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा लालगंज प्रखंड स्थित गंडक नदी के किनारे बसंता जहानाबाद छठ घाट का निरीक्षण किया गया और वहां चल रही तैयारी का जायजा लिया गया। यहां पर स्थानीय मुखिया श्री गणेश राय के द्वारा बताया गया कि लालगंज प्रखंड का यह महत्वपूर्ण घाट है जहां बड़ी संख्या में छठव्रती आते हैं। यहां पर उपस्थित अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी को छठव्रतियों को सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।डीएम ने कहा कि घाटों पर साफ सफाई कर दी जाए और कूड़ा रखने के लिए डस्टबिन रखा जाए। घाटों की ओर जाने वाले रास्तों का ड्रेसिंग कराई जाए। घाटों पर सजावट के साथ-साथ बिजली की मुकम्मल व्यवस्था कराई जाए। सुरक्षा की दृष्टि से वॉच टावर लगाया जाए और पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया जाए जिस पर क्या करें और क्या नहीं करें का लगातार अनाउंसमेंट होता रहे। घाटों पर पानी की गहराई देखकर बैरिकेडिंग कर दी जाए और बांस बल्ली में जाल लगाकर लाल निशान लगाई जाए ताकि वहां से आगे कोई व्यक्ति स्नान करने नहीं जाए।यहां पर नाव-नाविक और गोताखोर चिन्हित कर रखने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों के घाट पर आने और घाट से वापस जाने के लिए के लिए सुगम व्यवस्था बनाई जाए ताकि किसी को परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि घाटों पर पटाखा नहीं फोड़ा जाना है इस पर विशेष ध्यान दिया जाए और छोटे बच्चों पर नजर रखा जाए। जिलाधिकारी निरीक्षण के समय अपर समाहर्ता वैशाली श्री विनोद कुमार सिंह, डीसीएलआर हाजीपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी लालगंज, स्थानीय मुखिया एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे
