April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मुरौवतपुर खगौल में मस्जिद की संग-ए-बुनियाद रखी गई

मुरौवतपुर खगौल में मस्जिद की संग-ए-बुनियाद रखी गई

महनार वैशाली: महनार अनुमंडल क्षेत्र के सहदेई बुज़ुर्ग प्रखंड अंतर्गत मुरौवत पुर खगोल में मस्जिद की संग-ए-बुनियाद रखी गई। इस अवसर पर उलेमाओं ने कहा कि जो शख्स अल्लाह के लिए मस्जिद बनाता है और उसमें सहयोग करता है तो अल्लाह उसके लिए जन्नत में घर बनाता है। शुक्रवार को मुरौवतपुर ईद के निकट मस्जिद की बुनियाद मौलाना जैनुद्दीन अजमली , मौलाना निजामुद्दीन, हाफिज साबीर के द्वारा रखी गई। इस अवसर पर उलेमाओं ने कहा कि मस्जिद में ताअव्वुन (सहयोग) करना सदका ए जारिया है। जिसका सवाब मरने के बाद भी मिलता रहता है। जो लोग मस्जिद को आबाद करते हैं वो ईमान और आमाल-ए-सालिहा वाले हैं। नमाज पढने पर जोर देते हुए कहा कि नमाज हर बुराई से रोकती है। मस्जिद को आबाद करने वालों से अल्लाह बहुत खुश होता है। इस मौके पर पर मोहम्मद इसराइल, जसीम खां , निहाल खां,वार्ड पार्षद सदस्य, मोहम्मद इरशाद अंसारी, मोहम्मद जमाल, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद रेयाज उल हक, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद इश्तियाक मोहम्मद नईम , मोहम्मद इबरान उर्फ छोटे , एहसान उर्फ लड्डन, मोहम्मद नौशाद उर्फ लड्डू, मोहम्मद असलम, मोहम्मद जहीर , मोहम्मद जाबीर, मोहम्मद असलम , नवाज़ शरीफ़, शाहरुख सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। देर शाम से महफ़िल मिलादुन्नबी का आयोजन किया जहां मौलाना जैनुद्दीन अजमली मौलाना निजामुद्दीन, डॉ मोहम्मद कलीम अशरफ, मौलाना गुलाम सिब्ते रजा ने मस्जिद की फजीलत और अहमियत पर प्रकाश डाला और सलाम व दुआ फातिहा के बाद समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.