April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मुरौल प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष का हृदय गति रुकने से मृत्यु कांग्रेस जनों में अशोक की लहर।

मुरौल प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष का हृदय गति रुकने से मृत्यु कांग्रेस जनों में अशोक की लहर।

ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब की रिपोर्ट मुज़फ्फरपुर बिहार।

मुरौल प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रामनवमी प्रसाद ठाकुर जी के निधन हो जाने पर शोक संदेश:— अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद के अध्यक्ष व सकरा सु० विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य उमेश कुमार राम ने मुरौल प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामनवमी प्रसाद ठाकुर जी के आकस्मिक निधन हो जाने पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए कहा है कि स्व० रामनवमी प्रसाद ठाकुर जी के निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है साथ ही मेरा व्यक्तिगत रूप से क्षति हुई है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके शोक-संतप्त परिवार को धैर्य व साहस प्रदान करें और ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें। वहीं वरिष्ठ वरिष्ठ कांग्रेस नेता रिजवान अहमद एजाजी ने कहा कि आकस्मिक निधन से कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ी छाती हुई है जो कभी पूरा नहीं किया जा सकता इस दुख के घड़ी में उनके परिजन सहित कांग्रेस जनों को सब्र हासिल हो।मुजफ्फरपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार मुकुल एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य उमेश कुमार राम ने रामनवमी प्रसाद ठाकुर जी को पार्टी का तिरंगा झंडा समर्पित कर एवं पुष्प माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।श्री राम ने कहा है कि स्व० रामनवमी पर प्रसाद ठाकुर जी मिलन सार व्यक्ति थे वे समाजिक तालुक रखने वाले व्यक्ति थे स्व०‌रामनवमी बाबू तीन बार मुरौल प्रखण्ड के अध्यक्ष रहे हैं और पंचायत समिति सदस्य भी रहे हैं। संगठन के अनुभवी रामनवमी प्रसाद ठाकुर जी व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। इस अवसर पर उपस्थित होकर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में:– मुजफ्फरपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार मुकुल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य उमेश कुमार राम, सकरा प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रामसागर प्रसाद, मुरौल प्रखण्ड के प्रमुख मनोज राय, वरिष्ठ कांग्रेस कुणाल सहाय, मुरौल प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं स्व० रामनवमी प्रसाद ठाकुर जी की पत्नी रेणुका ठाकुर, धर्मनाथ ठाकुर, शिवजी राय, प्रेम कुमार मिश्रा, जयनाथ ठाकुर, रामनरेश राय, शिवचंद्र मालाकार, प्रशांत राज, राजन कुमार, शिवम कुमार, जीसान अहमद, शंकर शर्मा, जयनारायण राय, बीरेंद्र कुमार राय, राजेश कुमार शुक्ला, जसीम अहमद , रबीन्द्र ठाकुर, सहित अन्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.