April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विकास कार्य में तेजी लाने और पठन-पाठन को सुदृढ़ करने के लिए कॉलेज में कर्मियों की साथ हुई मंथन

विकास कार्य में तेजी लाने और पठन-पाठन को सुदृढ़ करने के लिए कॉलेज में कर्मियों की साथ हुई मंथन
महुआ। रेणु सिंह
निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा में शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कालेज प्रशासन के द्वारा कर्मियों के साथ विकास कार्य में तेजी लाने और पठन-पाठन को सुदृढ़ करने के लिए चर्चा की गई। इस मौके पर सभी ने अपने-अपने मंतव्य साझा किए।
कार्यशाला में मुख्य रूप से उपस्थित कॉलेज के सचिव सविता कुमारी के प्रतिनिधि व सदस्य प्रो संजय कुमार सिंह ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने कॉलेज में विकास की गति तेज करने के लिए कई टिप्स दिए। साथ ही पठन-पाठन को सुदृढ़ रखने के लिए प्राध्यापकों को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनके कार्य कुशलता और जिम्मेवारी निभाने के कारण कॉलेज अपनी मुकाम की ओर लगातार बढ़ रहा है। नामांकन प्रभारी प्रो शिव शरण सिंह ने कॉलेज की व्यवस्था और कर्मियों की जागरूकता पर खुशी जाहिर की। प्राचार्ज नंदकिशोर चौधरी द्वारा विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई उन्होंने कॉलेज में चल रहे विभिन्न विकास कार्य को बताया। इस मौके पर उपस्थित प्रो मिथिलेश कुमार, प्रो राजकुमार सिंह, प्रो धर्मेंद्र, प्रधान सहायक अनुज कुमार सिंह, पारसनाथ सिंह, राजेश कुमार, प्रो गोपाल कृष्ण पाठक, प्रो अमरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रो सभाजीत सिंह, प्रो रामशंकर आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो सुरेश प्रसाद सिंह ने की। इस मौके पर कर्मियों को कॉलेज प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया गया। सम्मान पाकर कर्मियों के चेहरे खिल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.