जुआ खेलने के विवाद में पुलिस और ग्रामीणों में हुआ जमकर बवाल-
जुआ खेलने के विवाद में पुलिस और ग्रामीणों में हुआ जमकर बवाल-
पुलिस ने एक घर मे घुसकर घरवालों को जमकर पीटा किया तोड़फोड़-
पुलिस की बर्बरता पूर्ण पिटाई से कई घायल,एक कि हालात गंभीर pmch में भर्ती-
पुलिस की पिटाई से आक्रोशित लोगों ने रात्रि में ही थाने पर किया पथराव व हंगामा जिसमे कुछ पुलिसकर्मी घायल-
रिपोर्ट, गोपाल साहनी, नया गांव
नयागांव(सारण)नयागांव थाना क्षेत्र के कस्तूरी चक बरियारचक गांव में शनिवार की देर रात्रि में घर के बाहर बैठकर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे इसी बीच नयागांव थाना के पुलिसकर्मियों ने जाकर जुआ खेल रहे कुछ लोगों के साथ मारपीट कर पकड़कर थाना पर ले आया जिससे आक्रोशित लोगों ने रात्रि में ही थाना पर पहुंचकर हंगामा करते हुए पथराव करने लगा जिसमे कुछ पुलिसकर्मियों की घायल होने की सूचना मिली है
तत्पश्चात पुलिस ने पकड़ाये लोगों को थाना से ही छोड़ दिया।फिर थोड़ी देर बाद ही नयागांव थाना पर दिघवारा, दरियापुर,पहलेजा सहित कई थाना के पुलिस पहुंची और जुआ खेलने के दौरान हंगामा करने वाले लोगों के घर मे घुसकर एक परिवार के लोगो को जमकर पिटाई किया जिसमें महिलाएं और बच्ची भी शामिल हैं पुलिस के पिटाई से गंभीर रूप से घायल राजेश सिंह को पुलिस घसीटते हुए थाना लाई जिसके कारण रास्ते में खून के धब्बे दिखाई दे रहा था।पिटाई के बाद पुलिस पांच लोगों को उसके घर से पकड़कर थाना में लाने के बाद उन सभी लोगों के साथ थाना परिसर में ही पुलिसकर्मियों ने बड़ी बेरहमी से पिटाई करने लगा।गिरफ्तार पांचों में पुलिस की पिटाई से गंभीररूप से घायल तारकेश्वर सिंह के पुत्र राजेश सिंह पीएमसीएच के आईसीयू में भर्ती है जिसके सिर में आधा दर्जन से अधिक टांके दिया गया है बाकी घायलों की पहचान ध्रुवनारायण सिंह के पुत्र आनन्द प्रकाश,देवलाल सिंह के पुत्र प्रमोद कुमार सिंह व नीरज कुमार सिंह, स्व बनवारी सिंह के पुत्र गोलू सिंह उर्फ अमित सिंह है जो पुलिस कस्टडी में है वहीं गोलू सिंह की पत्नी सिंपी देवी(जीविका दीदी)तथा गोलू सिंह की पुत्री शिक्षा कुमारी भी घायलों में शामिल है सभी थाना नयागांव जिला सारण के निवासी है।गिरफ्तार पांचों लोगो पर पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने की प्रकिया चल रही थी।इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए नयागांव थानाध्यक्ष को कई बार फोन किया लेकिन उनका फोन बंद बता रहा था।
