February 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पंचायत स्तरीय बाल सभा का हुआ आयोजन!

पंचायत स्तरीय बाल सभा का हुआ आयोजन!

रिपोर्ट :आदित्य कुमार सिंह, सिवान 

*✍️छपरा (सारण):-* माँझी प्रखंड के जईछपरा स्थिति आदर्श मध्य विद्यालय जई छपरा में पंचायत स्तरीय बाल सभा का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सबसे पहले मटियार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुशील कुमार सुमन ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में मंच का संचालन मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार पंडित के द्वारा किया गया। वहीं सैकड़ो बच्चों सहित संकुल स्तरीय विद्यालय के सभी प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया। अतिथि के रूप मे उपस्थित शिक्षक धर्मअंगद रजक ने संगीत के माध्यम से बच्चों को खूब उत्साहित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.