राज्य स्तरीय विद्यालय कर्राटें खेल प्रतियोगिता( बालिका) वैशाली में शुरू।
राज्य स्तरीय विद्यालय कर्राटें खेल प्रतियोगिता( बालिका) वैशाली में शुरू।
रिपोर्ट : नसीम रब्बानी, वैशाली बिहार
कला ,संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना तथा जिला प्रशासन वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय विद्यालय कर्राटें खेल विद्यालय अंडर- 14, 17 ,19( बालिका) प्रतियोगिता का आयोजन 14 नवंबर से 16 नवंबर 2023 तक राज्य संपोषित बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोनहारा रोड, हाजीपुर में किया जा रहा है। इस अवसर प्रत्येक जिलों से चयनित लगभग 300 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का विधिवत्त उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर जिला उप विकास आयुक्त ,वैशाली चित्रगुप्त कुमार ने किया। इन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी प्रतिभागी विभिन्न जिलों से चयनित होकर आए हैं। आप सभी पूरी ऊर्जा और क्षमता के साथ खेल भावना से इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे । साथ ही जिला खेल पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता राजीव कुमार ने जिला उप विकास आयुक्त, वैशाली ,ओएसडी मनोज कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेष प्रकाश तथा राज्य संपोषित बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,हाजीपुर के प्रधानाध्यापक उपेंद्र कुमार को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया । इन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी अतिथि यहां पहुंचकर सभी प्रतिभागियों को आशीर्वचन दिये, इसके लिए मैं आप सबों का अभिनंदन करता हूं। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए इन्होंने कहा कि आप सभी अपने जिले से चैंपियन बनकर राज्य स्तरीय कर्राटें प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं । आप पूरी ऊर्जा और क्षमता से खेल का परिचय देते हुए यहां से जीतकर नेशनल में पहुंचे ऐसी उम्मीद है। इस अवसर पर मंच का संचालन उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तकनीकी पदाधिकारी के रूप में राम सिंह यादव, राकेश राज, विरेंद्र कुमार सिंह, राम शिव कृष्णा ,मनीष कुमार शर्मा, रवि कुमार राय, सलोनी कुमारी एवं प्रवीण कुमार सिंह अपना अहम योगदान दे रहे हैं।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में धीरज कुमार वर्मा, प्रवीण कुमार, हरिशंकर प्रसाद श्रीवास्तव ,डॉ अमरेंद्र कुमार अमरेश, धीरज कुमार ,मथुरा प्रसाद, मोहम्मद कलीम आरफी, उमेश कुमार प्रसाद सिंह ,राजन कुमार, अमित कुमार सिंह ,मधु रानी , पुष्पिता कुमारी एवं अर्चना कुमारी ने भी अपना योगदान दिया। जिला खेल कार्यालय प्रभारी मुकेश कुमार एवं दुर्गेश नंदन जी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरी लगन से मेहनत की। आज बालिका वर्ग अंडर 14 की प्रतियोगिता जारी है।
