20 बोतल शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार /रिपोर्ट नसीम रब्बानी
20 बोतल शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार /रिपोर्ट रंजीत कुमार
विभूतिपुर/समस्तीपुर
थाना क्षेत्र देशरी में हेमंत लाइन होटल पर पुलिस ने छापामारी कर 20 बोतल विदेशी शराब के साथ( 6.5 लीट र) एक कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान हेमंत कुमार झा के रूप में किया गया है। यह जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिला था कि हेमंत लाइन होटल देशरी में शराब का कारोबार किया जा रहा है। इसकी सूचना पर पुलिस छापामारी कर एक कारोबारी हेमंत झा के साथ 180एम एल का पांच बोतल एवं 375 एमएल का 15 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उक्त कारोबारी पर पूर्व में भी शराब तस्करी के कई मामले दर्ज हैं जिसमें जेल भी भेजे गए हैं। कारोबारी बेगूसराय जिले के संजात गांव का रहने वाला बताया जाता है।
