April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे खेल प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) संपन्न।

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे खेल प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) संपन्न।

रिपोर्ट: नसीम रब्बानी, वैशाली बिहार 

कला ,संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय विद्यालय कराटे खेल अंडर- 14, 17, 19 बालिका प्रतियोगिता आज राज्य संपोषित बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हाजीपुर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महुआ के माननीय विधायक मुकेश रोशन उपस्थित रहे। इन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि आप लोगों ने कड़ी मेहनत कर इस मुकाम को हासिल किया है। मेरी यह आशा और उम्मीद है कि नेशनल स्तर पर आप बेहतर कर अपने राज्य का नाम रोशन करें। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता राजीव कुमार ने मुख्य अतिथि मुकेश रोशन को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं दूसरी ओर विधायक मुकेश रोशन ने तकनीकी पदाधिकारी राम सिंह यादव, राकेश राज ,वीरेंद्र कुमार सिंह, राम शिव कृष्णा ,मनीष कुमार शर्मा, रवि कुमार राय, सलोनी कुमारी ,प्रवीण कुमार सिंह, दैनिक भास्कर के अमर चौबे ,न्यूज़ टुडे के धर्मेंद्र कुमार, इंजीनियर अमर कुमार ,रुपाली कुमारी एवं मंच उद्घोषक उमेश कुमार प्रसाद सिंह को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर आगत अतिथियों के सम्मान में श्रेया ,अंजलि, अंशिका ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जिसके लिए इन्हें भी मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि मुकेश रोशन, जिला खेल पदाधिकारी राजीव कुमार एवं सभी तकनीकी पदाधिकारी राज्य संपोषित बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपेंद्र कुमार एवं उपस्थित शिक्षकों ने विभिन्न जिलों से आए हुए चयनित प्रतिभागियों को गोल्ड, सिल्वर एवं कांस्य पदक प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अंडर- 14 में नालंदा को विनर ट्रॉफी प्राप्त हुआ जिन्होंने तीन गोल्ड ,एक सिल्वर, एक कांस्य पदक सहित कुल 5 पदक और भागलपुर को रनर घोषित किया गया जिन्होंने दो गोल्ड ,एक सिल्वर और एक कांस्य पदक सहित चार पदक अपने नाम हासिल किया ।अंडर 17 में नालंदा को विनर घोषित किया गया जिन्होंने चार गोल्ड हासिल किया वहीं पटना रनर जिन्हें तीन गोल्ड, एक कांस्य पदक मिला। अंडर-19 में पटना को विनर ट्रॉफी दिया गया जिन्होंने चार गोल्ड ,दो सिल्वर सहित कुल 6 पदक वहीं नालंदा रनर रही जिन्हें दो गोल्ड ,दो सिल्वर एक कांस्य पदक सहित कुल पांच पदक प्राप्त हुआ। ओवरऑल नालंदा को पहला स्थान प्राप्त हुआ जिन्होंने 9 गोल्ड, 2 सिल्वर, दो कांस्य पदक अपने नाम किया वहीं पटना रनर रही जिन्होंने 8 गोल्ड, 4 सिल्वर दो कांस्य पदक अपने नाम किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में धीरज कुमार वर्मा ,प्रवीण कुमार ,हरिशंकर प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ अमरेंद्र कुमार अमरेश ,धीरज कुमार, मथुरा प्रसाद, मोहम्मद कलीम आरफी, उमेश कुमार प्रसाद सिंह, राजन कुमार, अमित कुमार सिंह, मधु रानी ,अर्चना कुमारी , पुष्पिता कुमारी ,कार्यालय प्रभारी मुकेश कुमार एवं दुर्गेश नंदन ने अपना अहम योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में जिला खेल पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता राजीव कुमार ने आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि आप लोगों ने अपना कीमती समय निकालकर बच्चों का उत्साहवर्द्धन ‍ किया इसके लिए आप सभी को धन्यवाद। साथ ही विभिन्न जिलों से आए हुए तकनीकी पदाधिकारी, कोच एवं टीम प्रभारी, प्रतिभागी जिन्होंने अनुशासन का परिचय देते हुए इस प्रतियोगिता में भाग लिया, सभी को धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.